फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रामगंगा में किशोरी समेत तीन डूबे, दो की मौत

रामगंगा में किशोरी समेत तीन डूबे, दो की मौत

Mon, 27 May 2019 09:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
रामगंगा में किशोरी समेत तीन डूबे, दो की मौत
दातागंज (बदायूं)। सोमवार को थाना हजरतपुर इलाके में रामगंगा में एक किशोरी समेत तीन लोग डूब गए। उनमें से एक को बचा लिया गया, जबकि किशोरी और एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों हादसे नदी के घाट पर कुछ फासले से हुए। किशोरी के शव को तुरंत निकाल लिया गया था लेकिन युवक का शव निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव नदी से बरामद हो सका।
विज्ञापन

हादसा हजरतपुर थाना क्षेत्र में ग्राम कचकौरा घाट पर हुआ। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरिया निवासी प्रमोद उर्फ भूरे (34) पुत्र श्याम सिंह रविवार शाम अपने परिवार के साथ भांजे कुश पुत्र मोरपाल की शादी समारोह में ग्राम नगरिया खन्नू आया था। सोमवार को भांजे कुश की बलिया के पास ग्राम दफ्ता बरात जानी थी। सुबह प्रमोद अपने चचेरे भाई श्याम और कई बच्चों, रिश्तेदारों के साथ टेंपो में सवार होकर रामगंगा नदी में स्नान को ग्राम कचकौरा घाट पर पहुंच गया। वैसे तो रामगंगा नदी में पानी कम है लेकिन कचकौरा घाट पर अधिक पानी था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रमोद अपने चचेरे भाई और अन्य लोगों के साथ गंगा स्नान कर रहा था। उसी समय अचानक श्याम गंगा में डूबने लगा। यह देखकर प्रमोद उसे बचाने के लिए भागा। अन्य लोग भी कूद पड़े। उन्होंने श्याम को बचा लिया लेकिन प्रमोद गंगा में डूब गया। देखते ही देखते वह लोगों की आंखों के सामने से ओझल हो गया। चीख-पुकार पर कई लोग मौके पर पहुंच गए। एसडीएम दातागंज केबी सिंह, सीओ दातागंज एसके सिंह, इंस्पेक्टर अमृतलाल और हजरतपुर एसओ राकेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। करीब तीन बजे के बाद प्रमोद के शव को बाहर निकाला जा सका। इससे युवक के परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम तक उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका।
विज्ञापन

इधर, दूसरा हादसा नगरिया खन्नू घाट पर हुआ। ग्राम नगरिया खन्नू निवासी खुशबू (15) पुत्री रामनरेश सोमवार सुबह करीब दस बजे अपनी सहेली रोशनी (8) पुत्री गुड्डू के साथ दादा सुम्मेरी लाल को खाना देने गंगापार जा रही थी। गंगाघाट पर पहुंचते ही रोशनी तो रामगंगा नदी में नहीं घुसी लेकिन खुशबू खाना पहुंचाने के लिए गंगा में घुस गई। बीच गंगा में पहुंचते ही उसके पैर फिसल गए और वह पानी में डूब गई। रोशनी के शोर मचाने पर कई लोग आ गए और तुरंत गंगा में कूद गए। उन्होंने आधा घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद खुशबू को गंगा नदी से निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। देर शाम तक उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed