फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दो कैदियों की रिहाई में अटकलें, छानबीन शुरू

दो कैदियों की रिहाई में अटकलें, छानबीन शुरू

Tue, 09 Oct 2018 08:40 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
दो कैदियों की रिहाई में अटकलें, छानबीन शुरू
बदायूं। जिला जेल के दो कैदी रिहाई के आदेश सुनकर भले ही खुश हों, लेकिन अभी उनकी मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। रिहाई से पहले उनके चाल-चलन परखा जा रहा है। पुलिस ने इसकी विधिवत जांच शुरू कर दी है। अगर दोनों कैदियों के जेल के अलावा गांव में चाल-चलन ठीक साबित हुए तभी उनकी रिहाई होगी।
विज्ञापन

यह कैदी बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरारा निवासी अजब सिंह उर्फ जंगलिया और उसका चचेरा भाई देवेंद्र हैं। दोनों चचेरे-तहेरे भाइयों को फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में दो साल की सजा हुई थी। इस मामले में अजब सिंह के पिता कल्याण और भाई फुंदन भी जिला जेल में आरोपों की सजा भुगत रहे हैं। शासन ने हर बार की तरह इस बार भी अच्छे चाल-चलन वाले कैदियों की सूची मांगी थी। जिसमें अजब सिंह और देवेंद्र के नाम शामिल थे और शासन की नजर में यह ठीक भी निकले। इस पर शासन ने दोनों की रिहाई के आदेश जारी कर दिए। दो अक्तूबर को जिला प्रशासन को यह आदेश मिले थे। तभी से परिवार वाले दोनों को रिहा कराने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। अभी कुछ ऐसी प्रक्रियाएं शेष रह गई हैं, जिनके पूरे होने पर ही दोनों कैदियों को रिहाई मिलेगी। परिवार वालों ने दोनों कैदियों को रिहा कराने के लिए प्रोबेशन अधिकारी के यहां अपने जमानती दाखिल किए हैं परंतु उनकी जांच अभी नहीं हो सकी है। अभी पुलिस इस मामले में पूरी छानबीन करेगी तब कहीं जांच रिपोर्ट डीएम के पास जाएगी। जांच में दोनों कैदियों का आचरण और जमानतियों का विवरण सही पाया गया तो दोनों को रिहा कर दिया जाएगा। इसके लिए अभी समय लग सकता है। दोनों कैदी बाहर आने के लिए काफी उत्सुक हैं।
विज्ञापन


दोनों कैदियों के रिहाई के आदेश भले ही आ गए हैं लेकिन अभी उनके परिवार वालों की ओर से दाखिल किए गए दस्तावेजों की जांच चल रही है। जमानत कराने के लिए जैसे जांच होती है, उसी तरह इनकी भी जांच चल रही है। डीएम के आदेश मिलेंगे, तभी दोनों रिहा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कैलाशपति त्रिपाठी, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed