फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भूमिगत केबिल में हुआ फाल्ट, बाल-बाल बचे लोग

भूमिगत केबिल में हुआ फाल्ट, बाल-बाल बचे लोग

Thu, 23 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
भूमिगत केबिल में हुआ फाल्ट, बाल-बाल बचे लोग
भूमिगत केबल में हुआ फाल्ट, बाल-बाल बचे लोग
विज्ञापन

- मुहल्ला लोची नगला के गली नंबर सात के पास केबिल में हुआ फाल्ट
- सड़क पर भरे पानी में उतरा करंट, दो भैसें आईं करंट की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। यह कहें कि शहर की जनता बारूद के ढेर पर है तो कहना अतिश्योक्ति नही होगा। मानक को दर किनार कर शहर में डाली गई अंडरग्राउंड बिजली की लाइन से अक्सर हादसे हो रहे हैं। बुधवार शाम को भी मोहल्ला लोची नगला गली नंबर सात के ठीक के सामने फाल्ट हो गया। बरसात होने की वजह से करंट तेजी से पूरी सड़क पर दौड़ गया। उधर से गुजर रहीं दो भैंस भी करंट की चपेट में आ गईं। कुछ लोगों की भी जब करंट जैसा कंपन हुआ तो उनमें भी अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगो ने इसकी सूचना देकर उपकेंद्र से सप्लाई बंद कराई गई। मोहल्ला निवासी अजीत कुमार ने बताया कि अचानक से पानी के पास गुजर रही दो भैसें तड़पकर गिर पड़ी। जिसके बाद लोगों ने चीख कर उधर से आने वाले लोगों को रोका। वही लोग कह रहे थे यदि बूंदाबांदी चलती होती तो शायद कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।
शहर में फैले बिजली के तारों के मकड़जाल को दूर करने के लिए दो साल से भूमिगत एरियल बंच कंडक्टर लाइन डालने का कार्य चल रहा है, जिन स्थानों पर यह लाइन डाली गई है उसमें मानक को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। जो मानक निर्धारित किए गए है उसके अनुसार जमीन से तीन फुट नीचे केबल को डाला जाना चाहिए था लेकिन मानक की अवहेलना कर जिम्मेदारों ने इसे एक फुुट की गहराई पर ही बिछा दिया। जिससे यह भूमिगत केबल हादसे का सबब बन रही हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला लोची नगला की गली नंबर सात के पास केबल में फाल्ट हुआ था। वहां के लोगों ने करंट सड़क पर उतरने की जानकारी दी तो तत्काल सप्लाई बंद कर कर्मचारी को भेजकर फाल्ट ठीक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील, जेई, नवादा विद्युत उपकेंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed