फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अज्ञात वाहन की चपेट में आए दो युवक, मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आए दो युवक, मौत

Tue, 19 Jun 2018 06:52 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आए दो युवक, मौत
अज्ञात वाहन की चपेट
विज्ञापन

में आए दो युवक, मौत
मुजरिया और मूसाझाग क्षेत्र में हुए हादसे
एक युवक घायल, गंभीर हालत में बरेली रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने एक युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। दूसरे युवक का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
मुजरिया थाना क्षेत्र में हुआ हादसा सोमवार रात करीब एक बजे हुआ। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकतपुर निवासी किशनवीर (28) पुत्र वीरपाल सोमवार रात भुड़िया निवासी अपने साले की शादी में भाग लेकर घर लौट रहा था। उसकी बाइक पर पीछे मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मूसेपुर निवासी विजनेश (18) पुत्र कलट्टर बैठा था। इनकी बाइक मुजरिया क्षेत्र में विचौला गांव के पास पहुंची कि उसी समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किशनवीर की मौके पर ही मौत हो गई। विजनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद उधर से गुजरी पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजकर उनके परिवार वालों को सूचना दी। बाद में मृतक और घायल के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। परिवार वाले विजनेश को हालत देखकर बरेली ले गए। मंगलवार दोपहर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद किशनवीर के शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इधर, मूसाझाग थाना क्षेत्र में टाउन एरिया गुलड़िया निवासी मनोज (32) पुत्र रामेश्वर मंगलवार तड़के मजदूरी करने साइकिल से शहर आ रहे थे। रास्ते में किसरूआ गांव के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे घायल देखकर परिवार वालों को सूचना दी। इस पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए और घायल को जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया। परंतु रास्ते में ही मनोज ने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के एक बेटा है। पत्नी रूबी और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed