फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पूस की रातों में ठिठुर रहे मरीज

पूस की रातों में ठिठुर रहे मरीज

Mon, 25 Dec 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
पूस की रातों में ठिठुर रहे मरीज
ठंड के मौसम में खुले में लेटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। मुंशी प्रेमचंद की कहानी ‘पूस की रात’ से भी जिला अस्पताल वालों ने कोई सबक नहीं लिया। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज कोहरे और शीतलहर के बीच पूस की रातें एक कंबल में गुजार रहे हैं। उनके तीमारदारों के रुकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जिला अस्पताल में बने रैन बसेरा पर ताला पड़ा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इमरजेंसी, मेल-फीमेल मेडिसिन, बर्न वार्ड समेत कई वार्डों में इन दिनों भर्ती मरीज ठंड से बेहाल हैं, यहां पर ठंड से बचने के लिए मात्र एक कंबल दिया गया है, लेकिन इस हाड़ कंपाती सर्दी में यह कंबल कितना कारगर है वह तो खुद मरीज व तीमारदार ही बता सकते हैं। ऐसी स्थिति में कुछ मरीज तो घर से कंबल मंगाकर काम चला रहे हैं, लेकिन जो मरीज और तीमारदार रंजाई, कंबल नहीं मंगा सके। वह ऐसी ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

---
रैन बसेरा में नहीं है बसेरा
जिला अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों के रात में ठहरने के लिए कैंपस में रैन बसेरा तो है, लेकिन न तो वहां सोने की व्यवस्था है और न ही किसी स्थिति में तीमारदार रात गुजार सकते हैं। रैन बसेरा का प्रयोग केवल अस्पताल का सामान रखने के लिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
घर से लाने पड़ती है रजाई

डीएम रोड निवासी राजीव ने बताया कि उनके पिता रामचंद्र को सांस की दिक्कत है। इस वजह से इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन यहां पर ठंड से बचाव के लिए नाममात्र को एक कंबल दिया गया है। इससे ठंड नहीं बच पा रही है। ऐसे में घर से रजाई लानी पड़ रही है।

---

अपना कंबल ओढ़कर चलाया काम
मूसाझाग निवासी अजीत ने बताया कि उनकी दो साल की बहन की तबीयत खराब है। इस वजह से उसे यहां पर भर्ती कराया गया है। यहां पर एक लाल रंग का कंबल मिला है। जो बेहद ही महीन है। इससे ठंड से बचाव नहीं हो पा रहा है। इस वजह से अपना कंबल ओढ़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed