{"_id":"588cd93a4f1c1b9e7dcf66cc","slug":"15-polling-personnel-will-be-on-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मतदान कार्मिकों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मतदान कार्मिकों पर होगी एफआईआर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के लिए दिए गए प्रशिक्षण में तीन माइक्रो ऑब्जर्वर, एक पीठासीन अधिकारी, आठ मतदान अधिकारी प्रथम और तीन मतदान अधिकारी द्वितीय अनुपस्थित पाए गए। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि इनके खिलाफ एफआईआर कराई जा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक अच्छे लाल सिंह यादव ने बताया है कि प्रशिक्षण में लीड बैंक कार्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक विकास कुमार, दि न्यू इंडिया इंश्योरेंश कंपनी के शाखा प्रबंधक रवि महरोत्रा, इंडियन बैंक के प्रबंधक अनूपराज बरनवाल को माइक्रो ऑब्जर्वर बनाया गया है। ये प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय कुमार रस्तोगी को पीठासीन अधिकारी बनाया गया था, यह भी प्रशिक्षण में नदारद रहे। पीएनबी डहरपुर कला के अधिकारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स उझानी के अधिकारी अजय कुमार, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स दातागंज के अधिकारी सिद्धांत भारद्वाज को मतदान अधिकारी द्वितीय बनाया गया है, यह भी अनुपस्थित रहे। सहायक लेखाकार सुशील चंद्र पंत, लेखाकार गजनफर अली, सहायक लेखाकार गोपीबल्लभ पाराशरी, लेखाकार रामचंद्र, सहायक लेखाकार राजेंद्र सिंह, लेखाकार दिनेश कुमार, ऑफिस एकाउंटेंट राम सरन और वरिष्ठ लेखा परीक्षक संतोष वर्मा अनुपस्थित पाए गए। इन सभी को मतदान अधिकारी प्रथम बनाया गया है। अनुपस्थित सभी कार्मिकों के विरुद्ध एफआईआर हेतु पत्रावली तैयार कर जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज दी गई है।