{"_id":"69dfefbce96159257e03ec81","slug":"15-employees-including-a-doctor-found-absent-during-cmos-inspection-explanation-sought-badaun-news-c-123-1-sbly1001-161639-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सीएमओ के निरीक्षण में डॉक्टर समेत 15 कर्मचारी नदारद, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सीएमओ के निरीक्षण में डॉक्टर समेत 15 कर्मचारी नदारद, मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅक्टर व स्टाफ की उपस्थिति को चेक करते सीएमओ। स्रोत विभाग
बदायूं। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए सीएमओ ने बुधवार को सहसवान और उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उझानी सीएचसी में लापरवाही सामने आई। जहां डॉक्टर समेत 15 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इसपर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है।
सीएमओ डॉ. श्रीमोहन झा सुबह करीब 8:30 बजे उझानी सीएचसी पहुंचे। उस समय अस्पताल में न तो डॉक्टर मौजूद थे और न ही कई आवश्यक विभागों के कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मिले। मरीज अस्पताल परिसर में इलाज के इंतजार में भटकते नजर आए। ओपीडी सेवाएं प्रभावित थीं। साफ-सफाई, दवा वितरण और अन्य सुविधाओं को लेकर भी स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इसके बाद सीएमओ करीब 9:25 बजे सहसवान सीएचसी पहुंचे। यहां का निरीक्षण अपेक्षाकृत संतोषजनक रहा। सभी डॉक्टर और स्टाफ समय पर मौजूद मिले और मरीजों को नियमित रूप से उपचार दिया जा रहा था।
अस्पताल परिसर में साफ-सफाई भी बेहतर पाई गई। इस पर सीएमओ ने वहां की टीम की सराहना की और इसी तरह व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने स्पष्ट कहा कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के जवाब संतोषजनक न मिलने पर उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वेतन कटौती से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई शामिल हो सकती है।