फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रोडवेज बस की टक्कर से गन्ना लदा डनलप पलटा, दबकर युवक की मौत

रोडवेज बस की टक्कर से गन्ना लदा डनलप पलटा, दबकर युवक की मौत

Mon, 25 Feb 2019 04:58 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Mon, 25 Feb 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से गन्ना लदा डनलप पलटा, दबकर युवक की मौत
उझानी (बदायूं)। बदायूं रोड पर रोडवेज बस ने गन्ना लदे डनलप को टक्कर मार दी। डनलप पर बैठे दो सगे भाइयों में एक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक रोडवेज बस को भगा ले गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब सात बजे जजपुरा मंदिर के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली निवासी सूरजपाल (35) और उसका छोटा भाई महेंद्र गन्ना लदे डनलप को लेकर शेखूपुर चीनी मिल की ओर जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से रोडवेज बस ने डनलप को चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही डनलप खंदी में गिरकर पलट गया। सूरजपाल और उसका भाई उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने गन्ने को हटाकर दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सूरजपाल की मौत हो चुकी थी। महेंद्र को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महेंद्र की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उधर, हादसे के बाद चालक बस को लेकर बदायूं की ओर भाग गया। चश्मदीद लोगों ने पुलिस को बस का नंबर भी बता दिया है।
विज्ञापन

हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहन एकत्र हो गए, जिससे यातायात भी कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। बता दें कि यहां फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन ज्यादातर चालक वाहनों की रफ्तार पर कंट्रोल नहीं रखते। इसी वजह से हादसों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed