फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   I will raise anty rabies issue in Parliament: Dharmendra

संसद में उठाया जाएगा एंटी रैवीज का मुद्दा: सांसद धर्मेंद्र यादव

Thu, 12 Jul 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Thu, 12 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
I will raise anty rabies issue in Parliament: Dharmendra
Dharmendra
विकास भवन सभागार में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक हुई। इसमें सबसे गंभीर मुद्दा जिले के सरकारी अस्पतालों में में एंटी रैबीज वैक्सीन न होना रहा। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने इसे संसद उठाने तक को कह दिया। इसके अलावा बैठक में मेडिकल कॉलेज, बाईपास निर्माण, बिजली, सड़कों और सरकारी विद्यालयों में यूनिफार्म की गुणवत्ता को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वह पुसगवां गांव पहुंचे तो वहां के 80 लोगों को बंदरों के काटने का पता चला। बिल्सी पीएचसी वैक्सीन लगवाने गए तो एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं थी। पता करने पर मालूम हुआ कि जिला अस्पताल समेत जिले की सीएचसी, पीएचसी, न्यू पीएचसी पर एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं है। यह गरीब जनता से जुड़ी बात है। इसको लेकर अधिकारी गंभीर नहीं है। गरीबों के इस मुद्दे को संसद में उठाया जाएगा। साथ ही कहा कि सीएचसी, पीएचसी पर कोई डॉक्टर समय से बैठकर मरीजों का इलाज नहीं कर रहे हैं। सीएमओ को निर्देश दिए कि वह डॉक्टर को अस्पताल में बैठाएं, साथ ही सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता करवाएं। वहीं विद्युत विभाग को आड़े हाथों लेते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित समय के अनुसार पूरे जिले में बराबर बिजली दी जाए। किसानों को ट्यूबवेल के लिए विद्युत कनेक्शन, सामान समय से उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए कार्य समय से न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी को कड़े निर्देश दिए कि शेष अधूरा कार्य समय से गुणवत्ता पूर्वक पूर्ण किया जाए। उन्होंने सीडीओ संदीप कुमार को निर्देश दिए कि नवसृजित तीन ब्लॉकों नाधा, दबतोरी और बिनावर में निर्माण के लिए खर्च राशि की जांच कराएं। उन्होंने कहा कि लाभार्थी परख योजनाओं में ध्यान रखें कि कोई भी गरीब पात्र लाभार्थी के साथ लापरवाही न बरती जाए और काम उदारतापूर्वक हो। शासन की चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ गरीब जनता तक पहुंचना चाहिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में ज्यादा से ज्यादा समूह बनाकर लोगों को लाभ पहुंचाया जाए। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण और शहरी योजना में पात्र लाभार्थियों को आवास अवश्य उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में समेकित वाटर सेट प्रबंधन कार्यक्रम से किसानों को साधन उपलब्ध कराया जाए, जिससे किसान अपनी खेती आसानी से कर फसल की पैदावार बढ़ा सकें। मेडिकल कॉलेज और फोरलेन पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर सहसवान विधायक ओमकार सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा, एडीएम एफआर महेंद्र सिंह, पीडी डीआरडीए रामसिंह, डीडीओ देवेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।

सरकारी जूतों की तरह न निकले यूनिफार्म
दिशा की बैठक में परिषदीय विद्यालयों में यूनिफार्म वितरण का मुद्दा उठाया गया। कहा कि नए सत्र के दौरान विद्यालय में जो यूनिफार्म का वितरण किया जा रहा है। उनकी क्वालिटी बेहद ही खराब है। साथ ही कुछ लोगों ने विद्यालयों में बांटने का ठेका लिया है। उसे तत्काल खत्म कराया जाए।
----
एंबुलेंस सेवा पर मांगा जा रहा सुविधा शुल्क
जिले में 102 एंबुलेंस की संख्या 41 और 108 एंबुलेंस की संख्या 23 है। इस एंबुलेंस को निशुल्क रखा गया है। लेकिन मौजूदा स्टाफ लगातार सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं, जो अनुचित है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे इस ओर विशेष ध्यान दें।

---
सत्ता पक्ष का कोई विधायक नहीं पहुंचा
दिशा की बैठक में सत्ता पक्ष का कोई भी विधायक नहीं पहुंचा। इसकी काफी चर्चा रही। वहीं बैठक शुरू होने के करीब आधा घंटे बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed