फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भतीजे की शादी में आए सीआरपीएफ जवान की मौत

भतीजे की शादी में आए सीआरपीएफ जवान की मौत

Wed, 20 Jun 2018 05:43 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
भतीजे की शादी में आए सीआरपीएफ जवान की मौत
फोटो- 20 बीडीएनयूजेएचपीएच-01,02
विज्ञापन


शादी में आए जवान की मौत
मुजरिया क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद में बुधवार तड़के हादसा
छत से गलियारे में गिर गया था एटा निवासी जवान
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे सीआरपीएफ के जवान की छत से गिरने से बुधवार तड़के मौत हो गई। असम में तैनात मृतक जवान रामखिलाड़ी एटा जिले के गांव नयाबांस का निवासी था। बारात चढ़ाने के बाद वह पड़ोसी गांव स्थित अपनी ससुराल में चला आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद में तड़के करीब चार बजे हुआ। एटा जिले के मिरहेची थाना क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी रामखिलाड़ी वाल्मीकि (53) के भाई सहसवान के शहवाजपुर मोहल्ले में रहते हैं। भाइयों में रमेश के बेटे मुकेश की बारात मंगलवार शाम को कोतवाली क्षेत्र के गांव पालपुर में पहुंची। रामखिलाड़ी भी अपने बेटों के साथ बारात में पहुंचा। बारात चढ़वाने के बाद देर रात ही रामखिलाड़ी पड़ोसी गांव सिकंदराबाद स्थित ससुराल में चला गया। रात में वह छत पर जाकर सो गया था। पानी पीने के लिए वह उठा, उसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वह छत से गलियारे में गिर गया। चोट उसके सिर में लगी। मौत हालांकि अस्पताल लाते ही रास्ते में हो गई लेकिन परिजन उसे जिला अस्पताल भी ले गए। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। रामखिलाड़ी की मौत की सूचना उसके बेटे ने सीआरपीएफ के अफसरों को भी दे दी है।
विज्ञापन

----------
जवान की मौत से शादी की खुशियां काफूर
उझानी। सिकंदराबाद स्थित ससुराल में सीआरपीएफ जवान रामखिलाड़ी के छत से गिरने से मौत की जानकारी जैसे ही पालपुर में उसके परिजनों को लगी तो सभी सकते में आ गए। शादी की खुशियों में भंग पड़ गया। सात फेरों की रस्मों को जल्दी-जल्दी पूरा किया गया। परिवार वाले रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। रामखिलाड़ी की छह संतानों में चार बेटे हैं। मृतक की पत्नी पवन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे ने बताया कि उसके पिता का अंतिम संस्कार नयाबांस गांव में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed