फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सामूहिक विवाह को शहर से आया केवल एक आवेदन

सामूहिक विवाह को शहर से आया केवल एक आवेदन

Sat, 10 Mar 2018 06:48 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
सामूहिक विवाह को शहर से आया केवल एक आवेदन
सामूहिक विवाह को शहर से आया केवल एक आवेदन
विज्ञापन

12 मार्च को तहसील स्तर पर होने हैं सामूहिक विवाह
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 12 मार्च को दोबारा शादियां होंगी। इस बार सामूहिक विवाह तहसील स्तर पर किए जाने हैं। शासन की ओर से तय आंकड़ा पूरा करने के लिए हर विभाग को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। बदायूं नगर पालिका तहसील को 10 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य दिया गया है। इनमें अब तक केवल एक आवेदन आया है। जबकि दो दिन बाद सामूहिक विवाह होने हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना है। शासन की ओर से जिले को 372 विवाह का लक्ष्य मिला था। जिसके तहत पुलिस लाइंस मैदान पर 23 फरवरी को 123 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। इसके बाद 248 विवाह होना शेष रह गए थे। इसको वित्तीय वर्ष में पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने दोबारा शादी करने के लिए 12 मार्च तारीख तय की है। इसके तहत सभी तहसीलों में शादी होनी है। इसके लिए अब तक 95 आवेदन आए हैं। इसमें शहर से अब तक मात्र एक आवेदन आया है। जबकि ब्लाक जगत से 18, ब्लाक दहगवां से 11, ब्लाक इस्लामनगर से नौ, ब्लाक कादरचौक से आठ, ब्लाक सलारपुर आठ, समरेर छह, ब्लाक उसावां छह, ब्लाक सहसवान से आठ, नगर क्षेत्र सहसवान से पांच, नगर उसहैत पांच, नगर वजीरगंज से एक और बदायूं नगर से एक आवेदन आया है।
विज्ञापन

------------------
ब्लाक और तहसीलों पर अधिकारियों को सामूहिक विवाह के लिए लक्ष्य दिया था। उनमें कुछ अधिकारियों ने पूरा कर लिया है। जिले भर में अब तक 95 आवेदन आए हैं। इनकी पात्रता की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रचना सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed