फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चुनाव के दावेदारों में बदायूं तीसरे नंबर पर

चुनाव के दावेदारों में बदायूं तीसरे नंबर पर

Thu, 09 Nov 2017 12:11 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के दावेदारों में बदायूं तीसरे नंबर पर
पंचायत उपचुनाव स्थगित
बदायूं। नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की सूची में बदायूं जिला तीसरे स्थान पर है। बिजनौर पहले और मेरठ दूसरे स्थान पर है। चित्रकूट जिला सबसे पीछे है।
विज्ञापन

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 प्रथम चरण का चुनाव उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में होगा। इसमें 230 निकाय, 4095 वार्ड शामिल है।
बिजनौर जिले से नगर पालिका, नगर पंचायत और सदस्य पद पर सबसे अधिक 2485 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया, इनमें से 46 प्रत्याशियों का नामांकन खारिज हो गया।
मेरठ दूसरे नंबर पर है। इसमें कुल 2232 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। यहां पर भी 46 प्रत्याशियों का नामांकन खारिज हुआ है।
बदायूं जिला 2147 प्रत्याशियों के साथ में तीसरे नंबर पर है। इसमें सात नगर पालिकाओं पर 79 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इसमें एक प्रत्याशी का पर्चा निरस्त हुआ था। 13 नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 192 प्रत्याशियों ने दावेदारी ठोकी। सदस्य पद पर 1877 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इसमें 11 पर्चे निरस्त हुए। कुल 2136 प्रत्याशी मैदान में है। कानपुर नगर 1780 के साथ चौथे, आगरा 1706 के साथ पांचवें, उन्नाव 1607 के साथ छठे, हरदोई 1547 के साथ सातवें, गोरखपुर 1472 के साथ आठवें, हमीरपुर 1372 के साथ नवें, जालौन 1355 प्रत्याशियों के साथ 10 वें नंबर पर है। 24 वें नंबर पर चित्रकूट है। यहां से 346 प्रत्याशियों ने ही नामांकन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed