{"_id":"5c485831bdec2273ad00b2b4","slug":"131548245041-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक-कर्मचारी 28 को निकालेंगे मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक-कर्मचारी 28 को निकालेंगे मशाल जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ शिक्षकों-कर्मचारियों ने बिगुल फूंक रखा है। आंदोलन के अगले चरण में 28 जनवरी को यहां पर विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके लिए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक और पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष ने सभी ब्लॉक पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
वर्ष 2004 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बंद कर दी गई है। इस मांग को लेकर केंद्र और राज्य के कर्मचारी-शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं। तीन माह पहले प्रदेश सरकार ने वार्ता करके उनकी मांग पर सार्थक कदम उठाने की बात कही थी। तब आंदोलन स्थगित कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी जब कोई निर्णय नहीं आया तब शिक्षक-कर्मचारी फिर से आंदोलन की राह पर चल पड़े हैं। आंदोलन के प्रथम चरण में सोमवार को शिक्षकों-कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया था। पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा के मुताबिक दूसरे चरण में 28 जनवरी को मशाल जुलूस निकलेगा। जिले भर के शिक्षक और कर्मचारी साढ़े तीन बजे बीएसए कार्यालय पहुंचेंगे। इसके बाद जुलूस डीएम कार्यालय पहुंचेगा और ज्ञापन दिया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी ब्लॉक पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।