{"_id":"64fe16450b7778eccc080cf8","slug":"13-students-selected-in-atal-vidyalaya-cdo-sent-off-badaun-news-c-4-1-bly1028-245386-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 13 छात्रों का अटल विद्यालय में चयन, सीडीओ ने किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 13 छात्रों का अटल विद्यालय में चयन, सीडीओ ने किया रवाना
विज्ञापन
बदायूं। सीडीओ केशव कुमार ने रविवार को अटल आवासीय विद्यालय में चयनित 13 छात्रों को लखनऊ के लिए रवाना किया। अटल आवासीय विद्यालय में सोमवार से कक्षाओं की शुरुआत हो रही है।
सीडीओ ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों व कोविड आपदा के दौरान अपने मातापिता को गंवा चुके बच्चों का प्रवेश लिया जाता है। हालांकि इसमें प्रवेश लेने के लिए परीक्षा देनी पड़ती है। इसमें चयन होने पर ही बच्चों को एडिशन दिया जाता है।
यह विद्यालय पूर्णतया निःशुल्क तथा जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज़ पर प्रत्येक मण्डल में स्थापित किए गए हैं। बरेली मण्डल में स्थापित हो रहे विद्यालय का कार्य अभी पूर्ण नहीं होने के कारण यहां के बच्चों को लखनऊ के विद्यालय में भेजा गया है। सीडीओ ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ने, अपनी पसंदीदा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कहीं।