फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हाईटेंशन लाइन के करंट से ठेकेदार की मौत, एक झुलसा

हाईटेंशन लाइन के करंट से ठेकेदार की मौत, एक झुलसा

Wed, 04 Jul 2018 11:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Wed, 04 Jul 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के करंट से ठेकेदार की मौत, एक झुलसा
 हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए एक ठेकेदार की मौत हो गई। वहीं दूसरे स्थान पर पोल से गिरकर संविदा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन

हादसा अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला का है। 60 वर्षीय राजपाल सिंह पुत्र घनश्याम बिजनौर जिले में धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वमनोली के निवासी थे। राजपाल बुधवार सुबह करीब आठ बजे लकड़ी का बुरादा भरने के लिए सात मजदूरों के साथ ट्रक से ककराला आरा मशीन पहुंचे थे। आरा मशीन के बाहर चालक राजकुमार ट्रक पीछे हटा रहा था। उसी समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन ट्रक से टकरा गई। इससे हाईटेंशन लाइन का करंट ट्रक में उतर आया और इसकी चपेट में आकर ट्रक पकड़े खड़े राजपाल आ गए। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद आरा मशीन स्वामी ने ठेकेदार को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां दो घंटे बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। साथी मजदूरों की सूचना पर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

दातागंज। समरेर उपकेंद्र पर 30 वर्षीय सुनील पुत्र रामधुन संविदा कर्मी के रूप में तैनात है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह ग्राम धरेली में हाईटेंशन लाइन को सही करने के लिए पोल पर चढ़ा था। उसने मोबाइल से सूचना देकर उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी नवल किशोर से शट डाउन लिया था। जिस समय वह लाइन को ठीक कर रहा था। तभी नवल किशोर ने सप्लाई को सुचारू कर दिया, जिससे सुनील पोल से नीचे आकर गिरा। गांव के लोगों ने उसके घर वालों को सूचना दी। परिजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। उसके बाद परिजन सुनील को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। इसके बाद गांव के कई लोग नवल किशोर को तलाशने उपकेंद्र पर पहुंच गए। अगर वह मिल जाता तो शायद कोई अनहोनी भी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed