फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   12-year-old girl drowns in the Ganga at Kachhla Ghat in Budaun

बदायूं: कछला घाट पर गंगा नदी में डूबी 12 साल की बालिका, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

Sat, 12 Sep 2026 04:56 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 12 Sep 2026 04:56 PM IST
सार

बदायूं जिले के कछला गंगा घाट पर शुक्रवार को गंगा नदी में डूबी 12 साल की बालिका का सुराग 24 घंटे बाद भी नहीं मिला है। एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें शनिवार को भी 10-12 किलोमीटर क्षेत्र में तलाश में जुटी रहीं। बालिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
12-year-old girl drowns in the Ganga at Kachhla Ghat in Budaun
इंद्रा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं जिले के कछला गंगा घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान 12 साल की बालिका नदी की तेज धार में बह गई। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें शनिवार को भी उसकी तलाश में लगी रहीं। 

विज्ञापन


बालिका की तलाश के लिए एसडीआरएफ, गोताखोरों और फ्लड पीएसी की टीमों ने करीब 10 से 12 किलोमीटर के क्षेत्र में खोजबीन की। हालांकि, टीमों को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। शुक्रवार दोपहर से ही कासगंज क्षेत्र के घाट पर गंगा के तेज बहाव में बहने के बाद से खोज अभियान जारी रहा। शनिवार को भी एसडीआरएफ और गोताखोरों ने गंगा के आगे के क्षेत्रों में बचाव अभियान चलाया। 
विज्ञापन


यह परिवार राजस्थान के भरतपुर जिले के थाना जोगी नगला के गांव रूपवास से आया था। वीररान अपने परिवार सहित 40 लोगों के साथ बस से कछला गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। वीररान अपनी पत्नी आरती और बेटी इंद्रा के साथ कासगंज वाले घाट पर स्नान कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे इंद्रा गंगा के तेज बहाव में आ गई और डूबने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य बच्चों को लोगों ने बचाया 
बेटी को डूबता देख माता-पिता ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने बालिका को पानी से निकालने की कोशिश की। लेकिन तब तक बालिका गंगा के तेज बहाव में बह गई थी। बालिका के साथ स्नान कर रहे अन्य बच्चों को घाट पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय
शनिवार को दिनभर पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय के नेतृत्व में एसडीआरएफ और पुलिस टीम गंगा में बालिका की खोजबीन करती रही। शाम तक भी उसका कोई पता नहीं चल सका। टीमें लगातार गंगा के पानी में बालिका की तलाश कर रही हैं। यह घटना अमावस्या के उपलक्ष्य में हुए गंगा स्नान के दौरान हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed