फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   12 member team selected for Under-17 cricket

Budaun News: अंडर-17 क्रिकेट के लिए 12 सदस्यीय टीम का चयन

Sun, 22 Sep 2024 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
12 member team selected for Under-17 cricket
श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में क्रिकेट का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। स्रोत-वीडियोग्रैब
बदायूं। जिला स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट टीम बनाने के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल शनिवार को हुआ। इसमें जिले के 16 कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों का ट्रायल लेने के बाद में 12 सदस्यीय टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ जिलास्तरीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को जिला स्तर से अंडर-17 क्रिकेट टीम के चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल रामशरण वैध इंटर कॉलेज मई बसई में हुआ।
विज्ञापन

कोच हिमांशु उपाध्याय और टीम मैनेजर सुधाकर शर्मा ने बताया कि वजीरगंज के मुन्ना लाल इंटर कॉलेज के सक्षम, मुन्ना लाल इंटर कॉलेज के राजकुमार वार्ष्णेय, बिल्सी के भूदेवी इंटर कॉलेज के ओम ओझा, बिल्सी के भूदेवी इंटर कॉलेज के शौर्य सौमानी, उझानी के आरबीएस इंटर कॉलेज के गौतम का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बगरैन के श्रीबदन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के आशीष शंखधार, बिल्सी के नन्हूमल जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के तालिब खां, शहर के भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का अभय, मई बसई के रामशरण वैद्य, आदर्श इंटर कॉलेज के प्रांजल शर्मा, लखन शर्मा, सुधांशु शुक्ला और मनवीर यादव का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed