फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   12 lakh people could not take free booster dose

12 लाख लोग नहीं लगवा सके मुफ्त बूस्टर डोज

Tue, 04 Oct 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 12:30 AM IST
सार

कोरोना की बूस्टर डोज के लिए अब 60 वर्ष से कम आयु के लोगों को 685 रुपये खर्च करने होंगे।सुरक्षा टीका लगवाने के लिए अब 60 वर्ष से कम आयु के लोगों को 685 रुपये खर्च करने होंगे।ऐसे में बूस्टर डोज ले चुके लोगों को बरेली की दौड़ भी लगानी पड़ सकती है।

विज्ञापन
12 lakh people could not take free booster dose
कोरोना की बूस्टर डोज लगवाता युवक। फाइल - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। कोरोना की बूस्टर डोज के लिए अब 60 वर्ष से कम आयु के लोगों को 685 रुपये खर्च करने होंगे। अब मुफ्त में बूस्टर डोज केवल 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को ही दी जाएगी। सरकार ने 15 जुलाई से 30 सितंबर तक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी को मुफ्त बूस्टर डोज का अभियान चलाया था, लेकिन जिले के 12 लाख लोग इस अवधि में मुफ्त की बूस्टर डोज नहीं ले सके। सिर्फ सात लाख लोगों ने ही निशुल्क सुरक्षा टीका लगाया है।
विज्ञापन

जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को 15 जुुलाई से 30 सितंबर तक निशुल्क बूस्टर डोज दी जानी थी। इस दौरान 19 लाख लोगों को बूस्टर डोज देने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 30 सितंबर तक करीब सात लाख लोगों ने ही सुरक्षा टीका लगवाया। जिले में अब भी 12 लाख लोग ऐसे हैं जो मुफ्त बूस्टर डोज लेने से चूक गए। अब इन लोगों को मुफ्त में सुरक्षा टीका नहीं लगाया जाएगा। सुरक्षा टीका लगवाने के लिए अब 60 वर्ष से कम आयु के लोगों को 685 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन

सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर अब सिर्फ 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को ही मुफ्त बूस्टर डोज दी जाएगी। 60 वर्ष से कम आयु के लोगों को निजी अस्पतालों में शुल्क अदा कर सुरक्षा टीका लगवाना होगा। गौर करने की बात यह है कि बूस्टर डोज के लिए जिले में निजी अस्पताल आगे ही नहीं आ रहे। दरअसल, इससे उनको नुकसान है। एक वैक्सीन की वायल जब खुल जाती है, तो उसमें दस लोगों को टीका लगाया जाता है। एक घंटे के भीतर अगर वायल खर्च नहीं होती तो वैक्सीन खराब हो जाती है। ऐसे में बूस्टर डोज ले चुके लोगों को बरेली की दौड़ भी लगानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जुलाई से 30 सितंबर तक ही 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को निशुल्क बूस्टर डोज की व्यवस्था थी। इस दौरान करीब सात लाख लोगों ने ही बूस्टर डोज ली। अब 60 वर्ष से कम आयु के लोगों को बूस्टर डोज निशुल्क नहीं दी जाएगी। इसके लिए इन लोगों को 685 रुपये का भुगतान करना होगा। जिले में बूस्टर डोज न लेने वाले लोगों की संख्या 12 लाख से ज्यादा है। - डॉ. मोहम्मद असलम, नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed