फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गाडिय़ों में ओवरलोड माल न भरेंगे और न भरने देंगे

गाडिय़ों में ओवरलोड माल न भरेंगे और न भरने देंगे

Mon, 16 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
गाडिय़ों में ओवरलोड माल न भरेंगे और न भरने देंगे
बदायूं। ओवरलोडिंग की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। इसको ध्यान में रखकर ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को शपथ ली कि वे गाड़ियों में ओवरलोड माल न भरेंगे और न किसी को भरने देंगे। यदि किसी ने इस तरह का प्रयास किया भी तो उस गाड़ी को पकड़कर प्रशासन को सौंप देंगे।
विज्ञापन

लालपुल के पास स्थित एक लॉन में रविवार को आयोजित एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष अजय कुमार गोयल ने कहा कि अक्सर गाड़ियां ओवरलोड होने पर दुर्घटना ग्रस्त हो जातीं हैं तो गाड़ी के चालक और मालिक को भी दिक्कतें होतीं हैं। इसलिए अब एसोसिएशन खुद ओवरलोड के खिलाफ सोमवार से अभियान शुरू करेगी। मौजूद सभी वाहन स्वामियों ने शपथ लेते हुए कहा कि वह अब गाड़ियों में ओवरलोड माल को नहीं भरेंगे। साथ ही न ही किसी को भरने देंगे। अपने इस फैसले से सोमवार को एसोसिएशन डीएम, एसएसपी और परिवहन महकमे के अधिकारियों को अवगत कराएगी। जिस किसी गाड़ी में ओवरलोड माल देखा गया तो उसे पकड़कर प्रशासन के हवाले किया जाएगा। बोले, वैसे पर्याप्त माल भरकर चलना हर किसी के हित में है।
विज्ञापन

इस मौके पर रामकुमार सिंह, दीपक बजाज, अनीस खां, पप्पू रईम, रवेंद्र सिंह, सुशील कुमार, आलोक गुप्ता, मोहम्मद दानिश, फितरत उल्ला खां आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed