{"_id":"59de133d4f1c1b87698b532a","slug":"11507726141-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाली का बाजार तैयार पर दुकान तक कैसे जाएं खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाली का बाजार तैयार पर दुकान तक कैसे जाएं खरीदार
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
बड़ा बाजार में भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। धनतेरस और दिवाली के लिए बाजार सज चुके हैं। शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों से लेकर ठेला, फड़, ऑटो, ई-रिक्शा और रिक्शे वालों ने तीन चौथाई सड़क घेर रखी है। नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, प्रशासन और सिविल पुलिस पर व्यवस्था ठीक करने की जिम्मेदारी है, मगर सिस्टम आम नागरिकों की समस्याओं से लापरवाह है। आप दिवाली और धनतेरस पर खरीदारी के लिए कार स्कूटी, बाइक से बाजार जाना चाहते हैं, तो ये लोग आपको दुकान तक नहीं पहुंचने देंगे। मुख्य बाजारों में अतिक्रमण और जाम से पैदल निकलना तक मुश्किल है। पेश है त्योहार पर सजे बाजारों के हाल पर अमर उजाला की लाइव रिपोर्ट।
--
बाबू राम मार्केट और कश्मीरी चौक
समय करीब 1 से 2 बजे
इस सड़क पर दोनों ओर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। फुटपाथ को अघोषित स्टैंड बना लिया गया है। फुटपाथ पर दो पहिया वाहनों की सर्विस की जाती है। इस वजह से सड़क और चौराहे पर जाम लगा रहता है।
--
रोडवेज चौराहे
शाम 3 बजे
रोडवेज से चौराहे से लेकर लावेला चौराहे और लावेला चौराहे से जोगीपुरा शिव मंदिर तक दुकानों के बाहर चाट पकौड़ी, डोसा, के ठेले लगे रहते हैं तो जोगीपुरा में फुटपाथ पर कपड़ों की दुकानें।
विज्ञापन
--
खैराती चौक
शाम 4 बजे
ऑटो, ई-रिक्शा, टेंपो, फल, सब्जी फलों के ठेले सड़क के बीचों बीच तक खड़े रहते हैं। हर दुकान के आगे गाड़ियां भी खड़ी रहती हैं। इन गलियों में आदमी आसानी से जल्दी नहीं निकल सकता। इस वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
--
सराफा बाजार
शाम 3 बजे
दुकानों के आगे पायदान बना कर सड़क घेर रखी है। बाइक या कार खड़ी होने से रात 10 बजे तक रोजाना ही यहां जाम लगता है। इसके अलावा बर्तनों की दुकानें फुटपाथ तक सजी रहती हैं।
--
बड़ा बाजार
कपड़े, मूर्तियां, कलेंडर, किताबें, लहंगों से लेकर हर छोटा बड़ा सामान, सजा है। मगर खरीदारी बेहद मुश्किल है, क्योंकि हर दुकानदार ने दुकान दो से तीन फुट तक आगे बढ़ा ली हैं। बाकी कमी रिक्शा ठेला, और टेंपो वालों ने पूरी कर दी है।
--
क्या कहते हैं लोग
फोटो-21
अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी पुलिस की है। लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। टेंपो और रिक्शा वालों ने हद कर दी है। नो एंट्री में चार पहिया वाहन चले आते हैं। प्रशासन को इस ओर देखना चहिए।
-वेद प्रकाश वैश्य, सराफा व्यापारी
फोटो-22
सराफा बाजार और बर्तनों वाली गली में अगर टेंपो के जाने पर रोक लगा दी जाए तो जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। चालक जहां मन करता है वहां टेंपो खड़ा कर देते हैं।
-कृष्ण गोपाल गुप्ता, बर्तन व्यापारी
फोटो-23
नगर पालिका के लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते हैं। नाम के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। अतिक्रमण और जाम से किसी भी अधिकारी को कोई मतलब नहीं है।
-अजय कुमार, कपड़ा व्यापारी
फोटो-24
बाजार में खरीदारी करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जानी चाहिए। टेंपो और चार पहिया वाहनों के बाजार में जाने पर रोक लगा दी जाए, तब जाम की समस्या से निजात मिल सकती है।
-रवि शंकर
--
वर्जन..
अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जाएगा और जाम की स्थिति लगातार सुधारी जा रही है। इसके अलावा अभियान चला कर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-राज कुमार द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट