{"_id":"599911314f1c1bea5b8b4653","slug":"11503203633-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो, मैजिक के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स बस यूनियन वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो, मैजिक के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स बस यूनियन वाले
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। प्राइवेट बस स्टैंड के सामने से संचालित होने वाले ऑटो, जीप और मैजिक पर रोक लगाने की मांग को लेकर शनिवार को जिला ऑपरेटर्स बस यूनियन सदस्यों की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि छह महीने पहले पुलिस लाइंस में डीएम और एसपी सिटी के साथ ऑटो, जीप और मैजिक संचालकों की मीटिंग हुई थी। इसके बाद छोटे वाहनों का रूट निर्धारित कर दिया गया था। फिर भी छोटे वाहनों का संचालन बस स्टैंड के सामने से हो रहा है। इससे बसों को प्रतिदिन एक से सवा लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। सोमवार को एसएसपी को बस ऑपरेटर्स यूनियन वाले ज्ञापन देंगे।
बैठक खत्म होने के बाद यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह बस स्टैंड पर फैली गंदगी की समस्या को लेकर नारेबाजी करते हुए नगरपालिका ईओ निशा मिश्रा से मिले और बस स्टैंड पर फैली गंदगी और गड्ढों से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया।
ईओ ने जल्द ही समस्या का निदान कराने को कहा है। बैठक में नरेश कुमार, असलम मियां, प्रदीप कुमार, महेंद्र, अवनेश यादव आदि रहे।