{"_id":"5c507106bdec227f1c76b0a7","slug":"111548775686-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकलविहीन कराई जाएं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकलविहीन कराई जाएं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में यूपी बोर्ड परीक्षा से संबंधित बैठक हुई। परीक्षा में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शासन की मंशानुसार परीक्षा पारदर्शिता के साथ नकलविहीन कराई जाए। विद्यालय के गेट पर सघन तलाशी की जाए, अनावश्यक कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या डिवाइस अंदर न ले जाने दिया जाए। डीएम ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि विद्यालय में प्रवेश पत्र लेने आए छात्र-छात्राओं को परीक्षा से संबंधित सभी बातें अवश्य बताएं और उनका उत्साह बढ़ाएं। केंद्र व्यवस्थापक विद्यालय में फर्नीचर सीसीटीवी कैमरे, पेयजल आदि की व्यवस्था पहले से पूरी रखें। एसएसपी ने कहा कि केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया जाएगा। कक्ष निरीक्षक भी मोबाइल, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। डीआईओएस राममूरत ने बताया कि जिले में कुल 83 केंद्र बनाए गए हैं। सदर तहसील में 30, बिल्सी में 19 सहसवान में पांच, बिसौली में 17 तथा दातागंज में 12 परीक्षा केंद्र हैं। इनमें से शासकीय पांच, अशासकीय 36 तथा वित्तविहीन 42 विद्यालय शामिल हैं।
---------
बोर्ड परीक्षा में यह परीक्षार्थी होंगे शामिल
इस बार संस्थागत हाईस्कूल परीक्षा में 33598 और व्यक्तिगत 182 कुल 33780, संस्थागत इंटर परीक्षा में 23004 और व्यक्तिगत 593 कुल 23597 तथा दोनों परीक्षाओं में कुल 57377 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें 33780 बालक तथा 23597 बालिकाएं होंगी।
-------------------
ग्यारह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं संवेदनशील
बोर्ड परीक्षा के लिए 11 केंद्रों को संवेदनशील बनाया गया है। दो-दो जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल पुलिस अधिकारी साथ ही 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 64 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए है। 73 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और 2509 कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता होगी। जिलास्तर पर छह सचल दल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
-------------------
कंट्रोल रूम स्थापित
बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम 05832-220156 की भी व्यवस्था की गई है। यह कंट्रोल रूम 28 जनवरी से शुरू होगा। यहां पाली बार अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इस अवसर पर सीडीओ रमेश चंद्र, एडीएम राम निवास शर्मा, एडीएम एफआर महेंद्र सिंह, एसपी आर डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।