{"_id":"5b7daf0242c792464429e5de","slug":"111534963458-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों ने हाईवे पर किया धूम धड़ाका, गूंजे भोले के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों ने हाईवे पर किया धूम धड़ाका, गूंजे भोले के जयकारे
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 22 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
कांवड़ियों ने हाईवे पर किया धूम धड़ाका, गूंजे भोले के जयकारे
बहजोई का डीजे देखने के लिए छतुइया पर जुटी लोगों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। शिवतेरस पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कछला गंगाघाट से बुुधवार को कांवड़ियों की टोलियों के निकलने का सिलसिला जारी रहा। बरेली और पीलभीत के कांवड़िये भी जल भरने के लिए गंगाघाट पर पहुंचे। लौटते में हाईवे पर बम-बम भोले गूंजता रहा। कांवड़ियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका नजारा बुधवार सुबह से लेकर देर शाम तक घाट से हाईवे पर देखने को मिला। गंगाघाट से कांवड़ भरकर निकले शिवभक्तों की टोलियों ने हाईवे पर जमकर धमाल किया। टोलियों के साथ वाहनों पर सवार कलाकारों ने शिवभक्तों समेत दुकानदारों को भक्तिभाव में सराबोर कर दिया। बुधवार तड़के बहजोई का डीजे साउंड सिस्टम भी कछला गंगाघाट पर पहुंचा। सबसे बड़े सिस्टम और कलाकारों को देखने के लिए शाम से ही छतुइया रेल फाटक के पास लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। दरोगा शिवेंद्र सिंह ने बताया कि वाहनों पर लगे डीजे साउंड सिस्टम की ऊंचाई अधिक होने की वजह से उसे भीड़भाड़ वाले इलाके से निकालना मुश्किल था। इसे लेकर बाजार में पुलिस की खासी सक्रियता रही। बहजोई के डीजे के लिए अलापुर और बदायूं के कांवड़ियों ने बुक किया है। कांवड़िया डीजे के साथ शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करने के पहुंचेंगे।