{"_id":"5b420a5a4f1c1bad288b553c","slug":"111531054682-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबूलपुरा में मकान का लिंटर गिरा, महिला और दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबूलपुरा में मकान का लिंटर गिरा, महिला और दो बच्चे घायल
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबूलपुरा में मकान का लिंटर गिरने
से महिला और दो बच्चे घायल
पड़ोस में एक साल से बंद पड़ा था मकान, रात एक बजे गिरी छत अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर के कबूलपुरा मोहल्ला नई बस्ती में शनिवार रात एक मकान का लिंटर भरभरा कर गिर गया। इसकी चपेट में आकर एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। यह मकान पिछले करीब एक साल से बंद पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
यह हादसा शनिवार रात करीब एक बजे हुआ। कबूलपुरा मोहल्ला नई बस्ती निवासी जरीफ उर्फ लल्ला के घर के बराबर में एक मकान करीब सालभर से बंद पड़ा है। शनिवार रात बंद पड़े पड़ोसी के मकान की दीवार किनारे जरीफ के परिवार वाले सो रहे थे। रात करीब एक बजे अचानक पड़ोसी के मकान का लिंटर भरभरा कर गिर गया। इसका कुछ मलब जरीफ के घर में आकर गिरा। इससे दीवार किनारे सो रही जरीफ की पत्नी 38 वर्षीय मोहम्मद बी, आठ वर्षीय बेटी इकरा, 15 वर्षीय इरम गंभीर रूप से घायल हो गए। जरीफ के घर में चीख पुकार मची तो मोहल्ले के लोग जमा हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर यूपी 100 आ गई। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों के मुताबिक गनीमत रही कि लिंटर गिरा था। अगर कहीं दीवार गिरी होती तो शायद बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल तीनों घायलों की हालत में सुधार है।