फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दुकानदारों ने परिवार समेत विधायक आवास घेरा, हंगामा

दुकानदारों ने परिवार समेत विधायक आवास घेरा, हंगामा

Sat, 23 Jun 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
दुकानदारों ने परिवार समेत विधायक आवास घेरा, हंगामा
फोटो-8
विज्ञापन


दुकानदारों ने परिवार समेत विधायक आवास घेरा, हंगामा
कचहरी पुलिस चौकी ढहने से डरे हुए हैं दुकानदार, मांग रहे समय
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। कचहरी पुलिस चौकी के बाद आसपास के दुकानदार खुद की दुकानें टूटने की आशंका से डर गए हैं। शनिवार सुबह सभी दुकानदार अपने परिवार के साथ सदर विधायक के आवास पहुंचे। उन्होंने घेराव करते हुए विधायक से मांग की कि उन्हें या तो दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाए, अन्यथा उन्हें कुछ और समय दिया जाए जिससे वह अपने रोजगार के बारे में सोच सकें।

दो दिन पहले एसएसपी अशोक कुमार के आदेश पर कचहरी पुलिस चौकी के भवन को गिरा दिया गया था। आसपास के दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया गया था कि वह 23 जून तक अपनी दुकानें खाली कर लें। अन्यथा उनकी दुकानों पर जेसीबी चलवा दी जाएगी। इससे दुकानदार डर गए। 21 जून को गिराए गए चौकी के भवन के बाद से यह दुकानदार भी दुकानें नहीं खोल रहे हैं। 22 जून को सभी दुकानदार एकत्र होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने दुकानें न तोड़े जाने की मांग की थी पर एसएसपी ने उन्हें जल्द दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया। इससे डरे दुकानदार शनिवार सुबह नौ बजे अपने परिवार के लोगों के साथ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के आवास पहुंचे। उन्होंने आवास के बाहर जमकर हंगामा किया और दुकानें न तोड़े जाने की मांग की। दुकानदारों ने विधायक महेश चंद्र गुप्ता को ज्ञापन भी दिया है, इसमें कहा गया है कि वह गरीब तबके के व्यापारी हैं। इन्हीं दुकानों से उनके परिवार का गुजारा चल रहा है। दुकानें टूट गईं तो वह सड़क पर आ जाएंगे। अगर पुलिस विभाग दुकानें तुड़वाना ही चाहता है तो उनकी भी कोई न कोई व्यवस्था की जाए। सदर विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से बात करेंगे। इस दौरान मूलचंद, जयप्रकाश, शीतल साहू, विजय साहू, डालचंद मथुरिया, नरपत राव, संजीव कश्यप, दिनेश, नेत्रपाल, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed