फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिजली कटौती ने लोगों को कर दिया बेचैन

बिजली कटौती ने लोगों को कर दिया बेचैन

Mon, 15 Jan 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती ने लोगों को कर दिया बेचैन
Lights
बदायूं। बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों को बेचैन कर दिया है। बार-बार ट्रिपिंग से शहरवासियों की मुश्किलें और अधिक बढ़ गई हैं। ट्रिपिंग की वजह व्यापारियों को भी परेशानी हो रही है तो विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वैसे तो आदेशों के अनुसार बिजली विभाग को रोजाना 20 घंटे सप्लाई देनी है, लेकिन हकीकत कुछ और है। रोजाना करीब छह से सात घंटे कटौती हो रही है। इसका खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। इससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। सुबह शाम हो रही बिजली कटौती से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। सुबह पांच बजे से करीब सात बजे तक बिजली कटौती हो रही है। दिन में भी बार-बार ट्रिपिंग से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम को भी करीब दो घंटे से अधिक कटौती होती है तो कभी-कभी रात को भी बिजली काट दी जाती है।
विज्ञापन

--
प्रभावित हो रहे कारोबार
बिजली की बार-बार की ट्रिपिंग से कारोबार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बिजली पर आश्रित कारोबारी बार-बार सप्लाई ब्रेक होने की वजह से समय पर आर्डर पूरे नहीं कर पा रहे हैं। वेल्डिंग वर्क्स संचालक यूनिस खान का कहना है कि 20 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है। जबकि बिजली कंपनी का बिल हर महीने बराबर आ रहा है, जिससे उनके सामने दोहरा संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जब जरूरत तभी होती है कटौती
गृहणी सीमा गुप्ता का कहना है कि सुबह-शाम को बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। उसी वक्त बिजली की सबसे ज्यादा कटौती की जाती है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-----
जब मर्जी काट ली बिजली
अध्यापिका सीमा सिंह का कहना है कि बिजली की समस्या स्थायी हो गई है। जब मन चाहा तब बिजली कटौती कर ली जाती है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है।
----
ट्रिपिंग बनी परेशानी
व्यापारी सोनू कश्यप ने कहा कि लगातार हो रही बिजली ट्रिपिंग की वजह से व्यापार पर काफी फर्क पड़ रहा है। बिजली विभाग मनमानी पर उतारू है। चेकिंग के नाम पर परेशान करते हैं। लेकिन बिजली नहीं देते हैं।

---
दिनचर्या प्रभावित
अध्यापक सुमित का कहना है निर्धारित शेड्यूल के मुतबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। इस वजह से दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी है। बिजली की अघोषित से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed