फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   मवेशियों के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, एक घायल

मवेशियों के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, एक घायल

Wed, 23 Jan 2019 10:46 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 23 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
मवेशियों के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, एक घायल
बदायूं। बुधवार देर शाम उसहैत के केशव नगला गांव में मवेशियों के विवाद के चलते दो पक्षों में जबरदस्त फायरिंग हो गई। उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। इसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है। फिलहाल इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी 42 वर्षीय विश्राम सिंह का आरोप है कि उनके मवेशी सड़क किनारे बंधे हुए थे। बुधवार शाम करीब सात बजे पड़ोसियों के मवेशी खुलकर उनके मवेशियों के पास आ गए और उनसे भिड़ गए। इसकी शिकायत करने पर पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। बाद में आरोपी पक्ष ने उन पर पथराव भी कर दिया। इससे बचने के लिए वह छत पर चढ़ रहे थे कि तभी दूसरे पक्ष ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली उनकी कोख में जा लगी जो बाहरी खाल तोड़ती हुई पार निकल गई। इधर, गांव में चर्चा है कि फायरिंग दोनों पक्षों के बीच हुई थी। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। मोहल्ले के बाकी लोग अपने-अपने घरों में घुस गए। फायरिंग के दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, परंतु तब तक गोली चलाने वाले मौके से फरार हो गए। उसके बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। देर रात अस्पताल पहुंचे विश्राम सिंह का डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

 
एक व्यक्ति के पेट में गोली लगने की बात सामने आई है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
-राजीव कुमार, एसओ उसहैत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed