{"_id":"5c06a88fbdec22418f492320","slug":"101543940239-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लेखपाल और मझिया के कोटेदार की दुकान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लेखपाल और मझिया के कोटेदार की दुकान निलंबित
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील में मंगलवार को आयोजित समाधान दिवस के दौरान डीएम खासे सख्त मूड में नजर आए। राशन वितरण में घपले की शिकायत पर डीएम ने जांच के बाद मझिया के कोटेदार पन्नालाल की दुकान निलंबित कर दी। कोटेदार पर कार्रवाई न करने पर सप्लाई इंस्पेक्टर राजेश और जयवीर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। हैसियत प्रमाण पत्र चार महीने में न बनाने की शिकायत मिलने पर लेखपाल मनोज और कछला में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा न हटवाने पर लेखपाल सुरजीत कुमार को निलंबित कर दिया।
मंगलवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी अशोक कुमार सिंह ने जनता की समस्याएं सुनीं। डीएम ने 13 मामलों में टीम को तुरंत जांच करने को भेजा। शहर से सटे मझिया गांव की ऊषा, नन्हीं, भगवान देवी और सुनीता ने संपूर्ण समाधान दिवस में जाकर कोटेदार पन्नालाल के राशन वितरण में घपला करने की शिकायत की। डीएम ने कोतवाली के दरोगा महेश चंद्र, सप्लाई इंस्पेक्टर जयवीर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा को मझिया भेजा। उनके जांच करने पर शिकायत सही निकली। इस पर डीएम ने कोटेदार पन्नालाल की दुकान निलंबित कर दी।
एक शिकायतकर्ता ने बताया कि लेखपाल मनोज के पास हैसियत प्रमाण पत्र चार महीने से रखे हुए थे। इसकी शिकायत प्राप्त होने पर डीएम ने निलंबन के निर्देश दिए हैं। कछला में सरकारी जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा किया था, जिसे प्रशासन ने हटवा दिया था। मगर बाद में उसी जमीन पर दबंगों ने दोबारा कब्जा कर लिया। मगर लोगों के शिकायत करने पर लेखपाल सुरजीत कुमार ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी शिकायत मिलने पर डीएम ने तुुरंत अधिकारियों की टीम बनाकर मौके पर भेजी। जमीन से कब्जा हटवाने के साथ आरोपियों विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने के निर्देश दिए। शिकायत सही पाए जाने पर डीएम ने लेखपाल सुरजीत कुमार को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला महाराज नगर निवासी राम प्रकाश ने चक्की के विद्युत कनेक्शन के लिए चार माह पहले आवेदन किया था, जिसकी फीस सरकारी खजाने में जमा की जा चुकी है। मगर उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं मिला है। डीएम के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, एसडीओ अनिल कुमार ने मौके पर जाकर कनेक्शन कराया और चक्की चलवाकर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करवाया। इस मौके पर एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार, डीआरओ किशोर गुप्ता, एक्स्ट्रा मजिस्ट्रेट अरुण मणि तिवारी, तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे।
बिल्सी में 42 में पांच शिकायतों का निस्तारण
बिल्सी। एसडीएम लालबहादुर सिंह की अध्यक्षता में माह के पहले मंगलवार को यहां संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान करीब 42 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर मात्र पांच शिकायतों का निराकरण हो सका। ज्यादातर शिकायतें चकबंदी, राशन वितरण प्रणाली, जल निगम, बिजली, भूमि पर अवैध कब्जे एवं पुलिस विभाग से जुड़ी हुई थी। उन्होंने शिकायती पत्रों की समीक्षा की। साथ भी उनका एक सप्ताह के अंदर गुणवत्ता के साथ निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए ताकि जनता को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो सके। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खां, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह समेत विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे।
सहसवान में शिकायतें 22, हल हुईं चार
सहसवान। एसडीएम संजय कुमार सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 22 शिकायतें सुनीं। इनमें विकास की चार, विद्युत की पांच, पूर्ति की तीन, चकबंदी की तीन और शेष अन्य विभागोें से संबंधित थी। चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और शेष संबंधित लोगों को त्वरित और प्रभावी निस्तारण के निर्देशों के साथ सौंप दी गईं। इस मौके पर तहसीलदार आरएन सिंह, सीओ मुन्नालाल, प्रभारी निरीक्षणक कुशलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।