{"_id":"5c068c7ebdec22416c13e389","slug":"101543933054-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम का जिला महिला अस्पताल पर छापा, दो डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम का जिला महिला अस्पताल पर छापा, दो डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले
Updated Tue, 04 Dec 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में छापा मारा। उन्हें देखकर अस्पताल कर्मियों में खलबली मच गई। डीएम को सीएमएस और दो डॉक्टर अनुपस्थित मिले। अस्पताल कर्मियों ने सीएमएस के मीटिंग में जाने की बात कही। अनुपस्थित डॉक्टरों का जवाब तलब किया गया है।
मंगलवार सुबह करीब दस बजे डीएम दिनेश कुमार सिंह अचानक जिला महिला अस्पताल जा पहुंचे। जहां सीएमएस रेखा रानी अनुपस्थित थी। डीएम के पूछने पर मौजूद स्टाफ ने बताया कि सीएमएस मीटिंग के लिए बाहर गई हैं। इसके बाद डीएम ने महिला वार्ड में जाकर मरीजों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान दो डॉक्टर अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जवाब तलब किया है। डीएम ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नियमानुसार डॉक्टर समय-समय पर मरीजों को चेकअप करते रहे। भर्ती मरीजों के लिए सभी दवाओं से लेकर खाना समय से उपलब्ध कराया गया।
गंदगी पर डीएम ने जताई नाराजगी
डीएम ने महिला अस्पताल में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि वार्डों में लगातार सफाई होती रहनी चाहिए। दीवारों की गंदगी को साफ किया गया। साथ ही जो भी दीवारों को गंदा करते हुए मिले, उस पर जुर्माना डाला जाएगा। ताकि वह दोबारा गंदगी न करे।