{"_id":"5c05763dbdec2241ac3bca6b","slug":"101543861821-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर बनाते हैं देश का भविष्य उज्जवल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर बनाते हैं देश का भविष्य उज्जवल’
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय 36वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सोमवार को आगाज हुआ। गत वर्ष के चौंपियन आलोक ने ट्रैक पर मशाल लेकर दौड़ लगाई।
इससे पहले सिडको चेयरमैन बीएल वर्मा, डीएम दिनेश कुमार और एसएसपी अशोक कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इसके बाद में 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सिडको चेयरमैन ने कहा कि प्रतियोगिता निष्पक्ष और बिना भेदभाव की होनी चाहिए। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि अध्यापक बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनका और देश का भविष्य उज्जवल बनाते हैं। एसएसपी अशोक कुमार ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
दिन में करीब तीन बजे प्रतियोगिता शुरू हुई। इस अवसर पर डीसीबी उमेश सिंह राठौर, बीएसए रामपाल सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
पानी को लेकर बच्चों में हुई खींचातानी
रैली के पहले दिन पुलिस ग्राउंड में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। हालात ये थे कि रैली में शामिल होने आए बच्चों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा था। वहां पर मात्र एक टैंकर था जिस पर बच्चों की भीड़ टूट पड़ी। ऐसे में बच्चों में खींचातानी हो गई। यही नहीं दिन में तीन बजे तक उन्हें नाश्ता तक नसीब नहीं हुआ।
विज्ञापन
बैंड में शामिल छात्र हुआ बेहोश
- रैली का उद्घाटन सुबह 11 बजे था। इससे बच्चों को सुबह ही बुला लिया गया। मगर दोपहर होते-होते उद्घाटन नहीं हुआ। ऐसे में बच्चों को भूख-प्यास लगने लगी पर मजबूरी में लाइन में लगे रहना पड़ा। ऐसे में एक छात्र बेहोश हो गया। बाद में उसे पानी पिलाकर होश में लाया गया।
ऊंचे-नीचे ट्रैक पर दौड़े बच्चे
- जनपदीय रैली के पहले दिन ट्रैक में कमी मिली। बच्चों को उंचे-नीचे ट्रैक पर दौड़ाया गया। जिस कारण उन्हें काफी दिक्कत हुई।