{"_id":"5be19b46bdec226989663e60","slug":"101541512006-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी दिवाली पर बाजारों में उमड़ी भीड़, खूब बिका सजावट का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी दिवाली पर बाजारों में उमड़ी भीड़, खूब बिका सजावट का सामान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Tue, 06 Nov 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। छोटी दिवाली पर मंगलवार को भी बाजारों में खासी भीड़ रही। दिवाली की तैयारी में जुटे लोगों ने मिठाई, पटाखें, झालर, दिये, खीलें और सजावट के सामान की जमकर खरीदारी की। मिठाई और गिफ्ट आइटमों की खासी बिक्री हुई। पटाखों का बाजार भी खासा गर्म रहा।
दिवाली की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही है। चूंकि बुधवार को दिवाली है, इसलिए मंगलवार को लोगों ने घर सजाने और पूजा के सामान की खरीदारी की। घर सजाने वाली चीजों में सबसे ज्यादा बिजली की झालरों की बिक्री हुई। इसके अलावा कंडील, दिये, मोमबत्तियों, फूलों आदि की बिक्री हुई। दिवाली पर विशेषकर श्रीगणेश-लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। इस कारण मंगलवार को गणेशजी और लक्ष्मी जी की मूर्तियां खूब बिकीं। पूजा के लिए खील, खिलौनों और मिठाई की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
दिवाली पर लोग एक-दूसरे को तोहफे देकर खुशियां बांटते हैं। इसलिए मिठाइयों और गिफ्ट पैक की खासी सेल रही। गिफ्टों में मिठाई, ड्राई फ्रूट, नमकीन, चिप्स आदि शामिल रहे। ऑटो मोबाइल के शोरूमों पर भी खासी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
इस बार छा गई स्वदेशी झालर
बाजार में चाइनीज चीजों का लोगों ने जमकर विरोध किया। इस बार ज्यादातर लोगों ने स्वदेशी झालरें खरीदीं। वहीं बड़े बल्बों की झालरों का क्रेज नजर आया। सजावट का अन्य सामान भी खूब बिका।
फूलों से सजाए गए घर
बाजार में गेंदा की माला जमकर लोगों ने खरीदी। इस वजह से गेंदा 100 से 150 रुपये किलो तक बिका। लोगों ने घर की साज सज्जा के लिए फूलों को खरीदा। इसमें सबसे ज्यादा फूलों की माला से लोगों ने अपने मुख्य गेट को सजाया।
ड्राईफ्रूट की ओर हुआ झुकाव
- आजकल लोगों में सबसे बड़ी समस्या शुगर की बन गई है। क्योंकि दिवाली शुभता का प्रतीक मानी जाती है। ऐसे में लोग एक दूसरे को मुंह मीठा कराते हैं। शुगर की वजह से अब लोग मिठाई की जगह ड्राईफ्रूट खिलाते हैं।
पैकेट की मिठाई का बड़ा क्रेज
लोगों ने खुली हुई मिठाई को पैक कराने की जगह विभिन्न कंपनियों की पैकेट बंद मिठाइयों को तरजीह दी।
जाम रहीं शहर की सड़कें
मंगलवार को छोटी दिवाली पर बाजारों में अच्छी खासी भीड़ रही। सराफा बाजार, छह सड़का, बड़ा बाजार समेत शहर भर में सड़कों पर दिन भर जाम जैसी स्थिति रही। कई जगह तो लोगों का पैदल निकल पाना मुश्किल था।
छोटी दिवाली पर हुई यम की पूजा
बदायूं। छोटी दिवाली पर शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बाजारों और घरों पर रंग बिरंगी झालरें चमक रही हैं। छोटी दिवाली पर एक दिया जलाने की परंपरा है। यानी छोटी दिवाली पर घरों में एक दीपक जलाकर यम की पूजा की गई। खुशी में पटाखे भी छोड़े गए।