फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जिले में बुखार से सात और लोग मरे

जिले में बुखार से सात और लोग मरे

Sun, 02 Sep 2018 08:28 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
जिले में बुखार से सात और लोग मरे
बदायूं में बुखार से सात
विज्ञापन

और लोगों ने दम तोड़ा
अब तक 39 लोगों की जा चुकी है जान
कुंवरगांव और जगत में तीन-तीन, शहर में युवती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिले में बुखार के प्रकोप से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। दर्जनों गांवों में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं। शनिवार रात से रविवार तक सात और लोगों की मौत हो गआ। स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। दूसरी ओर सीएमओ डॉ. आशाराम अवकाश पर चले गए हैं।

वायरल बुखार एक नहीं कई गांव में फैल चुका है। सालारपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम अंबियापुर निवासी 35 वर्षीय संतोष पत्नी हरपाल पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिवार वाले बरेली ले गए थे। जहां शनिवार रात उनकी मौत हो गई। इसी गांव में 26 वर्षीय ममता पत्नी हरवंश और 35 वर्षीय रेशमा पत्नी बनवारी की बुखार से मौत हुई है। इधर, जगत विकास खंड क्षेत्र में बुखार के प्रकोप से लोगों के मरने का सिलसिला जारी है। मूसाझाग निवासी आस मोहम्मद की पांच वर्षीय बेटी अलफसा दो दिन से बीमार थी। प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार सुबह अलफसा की मौत हो गई। वहीं सराय पिपरिया में 55 वर्षीय कुंवरपाल ने बुखार के चलते दम तोड़ दिया और परसुरा गांव में विजय के 14 वर्षीय बेटे संजीव की बुखार से मौत हो गई। देहात क्षेत्र के बाद बुखार ने शहर में भी दस्तक दे दी है। सिविल लाइंस एरिया के नेकपुर मोहल्ले में शनिवार रात रक्षपाल की 20 वर्षीय बेटी स्वाती की बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed