{"_id":"59c27d294f1c1b8f688b59a4","slug":"101505918249-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब केवल आधार से नंबर से धान बेचेगें किसान, जिले में बनेगें 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब केवल आधार से नंबर से धान बेचेगें किसान, जिले में बनेगें 2
Updated Wed, 20 Sep 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। इस बार धान खरीद के लिए शासन ने कई तरह के बदलाव किए हैं। किसानों को अब ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए प्रपत्रों की जरूरत नहीं होगी, केवल आधार नंबर से ही पंजीकरण कार सकेंगे। वहीं खाद्य और रसद विभाग की ओर से धान खरीद के लिए केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस बार शासन ने धान खरीद की ऑनलाइन व्यवस्था लागू की है। एक सितंबर से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया गया है, लेकिन किसानों ने अभी तक इसमें रुचि नहीं ली है। कुछ किसानों का कहना है कि अभी धान की फसल भी तैयार नहीं हुई है। धान का सरकारी रेट और सुविधाएं ठीक रहीं तो वे पंजीकरण कराएंगे। पोर्टल पर अभी कुछ ही किसानों ने पंजीकरण कराया है।
जिले में शासन की ओर से चार लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डिप्टी आरएमओ ने बताया है कि शासन की ओर से 28 धान खरीद केंद्र बनाए जाने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए गांव-गांव पोस्टर लगा कर किसानों को इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
कार्यवाहक डिप्टी आरएमओ हरवेंद्र कुमार का कहना है कि 25 सितंबर से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। किसान अपना पंजीकरण प्रपत्र लेकर आएगा। तब उसका धान लिया जाएगा। 25 सितंबर से पहले ही धान खरीद केंद्र पर व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी।