फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   10-year-old boy Prince died while playing in Bilsi

Budaun: खेलते-खेलते जमीन पर गिर गया 10 साल का मासूम, हुई मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Mon, 14 Nov 2022 06:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 14 Nov 2022 06:37 PM IST
सार

क्षेत्र के गांव नगला तरऊ निवासी अवनेश कुमार सिंह का 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में कक्षा पांच में पढ़ता था। बीते रविवार की शाम वह गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया।

विज्ञापन
10-year-old boy Prince died while playing in Bilsi
प्रिंस की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी में खेलते-खेलते 10 साल के बालक प्रिंस की मौत हो गई। साथ खेल रहे बच्चों की सूचना पर आए परिवार वालों ने उस तुरंत ही डॉक्टर के पास ले गए लेकिन उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि बच्चे को कोई बीमारी नहीं थी, अचानक ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नगला तरऊ निवासी अवनेश कुमार सिंह का 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में कक्षा पांच में पढ़ता था। बीते रविवार की शाम वह गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। साथ खेलने वाले बच्चों ने पहले तो इसे खेल समझा, लेकिन जब काफी कहने के बाद भी प्रिंस नहीं उठा तो बच्चे घबरा गए।
विज्ञापन


बच्चों ने इसकी सूचना प्रिंस के परिजनों को दी, जिस पर वह भागे-भागे वहां आए। बच्चे को बेहोश देखकर परिजन पहले गांव खैरी और फिर बिल्सी के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनकर मां शकुंतला देवी एवं पिता अवनेश कुमार सिंह समेत परिजनों में चीखपुकार मच गई। सोमवार को बच्चे को कछला घाट पर दफन कर दिया गया। बच्चे के माता पिता का कहना है कि बच्चे को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। खेलते-खेलते अचानक ही उसकी मौत हो गई, जिससे वह भी अवाक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed