{"_id":"644eccbee9359ab57a0001a9","slug":"10-buses-gathering-dust-waiting-for-repair-in-the-workshop-badaun-news-c-4-1-141727-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: वर्कशॉप में मरम्मत के इंतजार में धूल फांक रहीं 10 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: वर्कशॉप में मरम्मत के इंतजार में धूल फांक रहीं 10 बसें
Mon, 01 May 2023 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 01 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
30बीडीएन12-बदायूं डिपो की कार्यशाला।संवाद
बदायूंं। परिवहन निगम के वर्कशॉप में रोडवेज बसों का ही बहुत बुरा हाल है। मामूली मरम्मत के लिए भी बसों को कई-कई दिन खड़ा किया जा रहा है। पिछले पंद्रह दिन से रोडवेज की दस बसों को खड़ा करा लिया गया है लेकिन अभी तक उनकी मरम्मत नहीं कराई गई है, जबकि चालक लगातार वर्कशॉप के चक्कर लगा रहे हैं। रोजाना उन्हें टहला दिया जाता है। दातागंज रोड पर स्थित वर्कशॉप में पिछले पंद्रह दिन से दस बसें खड़ी हैं। इनमें किसी का पंप खराब है तो किसी के स्टेयरिंग में दिक्कत आ रही है। इनमें कुछ बसें ऐसी भी हैं, जिनमें मामूली मरम्मत होनी है। इसके बावजूद उन्हें पंद्रह दिन से ज्यादा समय यहां खड़े हो गया है। फिर भी उनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। अब हैरानी की बात यह है कि एआरएम का कार्यालय भी वर्कशॉप में बना हुआ है। वह अधिकतर समय वर्कशॉप में बैठते हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों पर कोई असर नहीं है।
रविवार को वर्कशॉप पहुंचे एक चालक ने बताया कि उसकी बस को खड़े हुए पंद्रह दिन से ज्यादा समय हो गया है। वह लगातार वर्कशॉप के चक्कर लगा रहा है। इसके बावजूद कर्मचारी आज की कल कहकर टहला रहे हैं। जो चालक इन कर्मचारियों के चाय-पानी का ध्यान रखते हैं, उनकी बस की मरम्मत पहले करा दी जाती है। जो ध्यान नहीं रखता, उसे टहलाया जाता है।
- इस समय वर्कशॉप में दस बसें खड़ी हैं। उनकी मरम्मत कराई जा रही है। जिम्मेदार कर्मचारियों से कहा है कि वह जल्द से जल्द इनकी मरम्मत करें। - डीके चौबे, एआरएम