फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   brave girl of banda up gyan devi

यूपी की इस बेमिसाल बेटी को मिला सहारा

Sat, 26 Oct 2013 01:45 AM IST
अमर उजाला, बांदा
अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 26 Oct 2013 01:45 AM IST
विज्ञापन
brave girl of banda up gyan devi

उत्तर प्रदेश के बांदा में रोजाना नदी पार कर स्कूल जाने वाली गरीब घर की बेटी ज्ञान देवी की पढ़ाई का सपना अब शायद पूरा हो जाएगा। आर्थिक तंगी उसकी शिक्षा में आड़े नहीं आएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने उसे गोद लेने की घोषणा करते हुए शिक्षा का पूरा खर्च खुद वहन करने का भरोसा दिया।

विज्ञापन


नरैनी क्षेत्र के बेहद पिछड़े गांव टेढ़ा पुरवा में रामशरण निषाद की 18 वर्षीय पुत्री ज्ञान देवी को पढ़ाई का जुनून है। वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। गांव से नरैनी स्थित महाविद्यालय आने के लिए वह रोजाना बागै नदी पार करती है। कापी-किताबों का बस्ता सिर पर रखकर गहरे पानी से गुजरती है।
विज्ञापन


ज्ञान देवी के पढ़ाई के इस शौक और जुनून की खबर ‘अमर उजाला’ ने पिछले माह 21 सितंबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा नेता महेंद्र सिंह वर्मा ने संज्ञान लिया और ज्ञान देवी को गोद लेते हुए उसकी पूरी पढ़ाई का खर्च वहन करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

gyan devi
शुक्रवार को श्री वर्मा ने ज्ञान देवी को 5000 रुपये और एक नई साइकिल प्रदान की। ज्ञान देवी को कालेज जाने के लिए काफी दूर साइकिल का सहारा लेना पड़ता है। श्री वर्मा ने यह भी घोषणा की कि पढ़ाई पूरी होने के बाद वह ज्ञान देवी की शादी भी शिक्षित परिवार में करेंगे।

अध्यक्ष ने अन्य लड़कियों से भी ज्ञान देवी से सबक लेने को कहा। ज्ञान देवी के जुनून को उजागर करने के लिए ‘अमर उजाला’ को सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed