{"_id":"66f089aeb36ea48caa03b7b6","slug":"zero-dose-vaccine-plan-will-start-soon-in-the-district-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-131547-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में जल्द शुरू होगा शून्य डोजर वैक्सीन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में जल्द शुरू होगा शून्य डोजर वैक्सीन प्लान
विज्ञापन
- जिले में 2200 बच्चों को नहीं लगा पेंटा और डीपीटी की पहला टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में जल्द ही शून्य डोजर वैक्सीन प्लान शुरू होने वाला है। जिन बच्चों के पेंटा और डीपीटी का पहला टीका नहीं लगा, उन्हें इस प्लान में शामिल किया गया है। बिजनौर में करीब 2200 बच्चें हैं, जिन्हें इन दोनों टीकों की पहली खुराक नहीं लगी।
शून्य डोजर अभियान शुरू करने से पहले कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक, तहसील, जिला स्तर पर आशा, एएनएम की ट्रेनिंग करा रहा है। साथ ही अभियान को बेहतर संचालित करने के लिए राज्य स्तर से भी कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं। जिले में कर्मचारियों की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अभियान शुरू किया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रमोद गुप्ता ने बताया कि इस अभियान में उन बच्चों को लिया जा रहा है। जिनकी उम्र एक साल से कम है और उन्हें पेंटा का पहला टीका नहीं लगा। इसके अलावा एक साल से अधिक उम्र के जिन बच्चों को डीपीटी का टीका नहीं लगा, उनका प्राथमिकता पर टीकाकरण किया जाएगा। आशाओं और एएनएम को नियमित टीकाकरण सत्र के दौरान इन बच्चों का भी टीका कराने के लिए निर्देशित किया गया है।