{"_id":"6ab586e14c52565de9018502","slug":"youths-body-found-in-distributary-canal-identified-as-saddam-bijnor-news-c-27-1-bij1029-191104-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रजबहे में मिला युवक का शव, शिनाख्त सद्दाम के रूप में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रजबहे में मिला युवक का शव, शिनाख्त सद्दाम के रूप में
विज्ञापन
- आलमपुरी एडवा मार्ग पर पुलिया के नीचे पानी में फंसा मिला शव, शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। आलमपुरी सिसोना मार्ग पर बृहस्पतिवार को रजवाहे की पुलिया के नीचे पानी में एक युवक का शव फंसा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में मृतक की शिनाख्त ग्राम मेवाजट निवासी सद्दाम पुत्र इरशाद के रूप में हुई।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 11:34 बजे पीआरवी के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि आलमपुरी सिसोना मार्ग स्थित रजबहे की पुलिया के नीचे पानी में एक अज्ञात युवक का शव फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष है। उसके शरीर पर प्रथम दृष्टया किसी प्रकार के जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले। तलाशी के दौरान जेब से कुछ नशीली गोलियां, बीड़ी और माचिस बरामद हुई हैं।
पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रजबहे में मिले शव की शिनाख्त सद्दाम निवासी मेवाजट के रूप में हुई है। शव पर कोई जाहिरा चोट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - अंजनी कुमार चतुर्वेदी सीओ धामपुर