{"_id":"639a0dd3b7f0f37af23ccb17","slug":"youth-should-avoid-drugs-and-cyber-crimes-co-nazibabad-news-mrt6177581185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा और साइबर अपराधों से बचें युवा : सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा और साइबर अपराधों से बचें युवा : सीओ
विज्ञापन
नजीबाबाद में छात्राओं को साइबर क्राइम की जानकारी देते सीओ गजेंद्र पाल सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
नशा और साइबर अपराधों से बचें युवा : सीओ
नजीबाबाद। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने नया सवेरा और मिशन शक्ति संगोष्ठी में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचने और सोशल मीडिया का शैक्षिक कार्य में उपयोग करने की सलाह दी।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने पुलिस के नशा मुक्ति अभियान नया सवेरा और मिशन शक्ति के अंतर्गत कासमियां इंटर कॉलेज के बालक और बालिका परिसर में संगोष्ठी आयोजित की। कॉलेज के प्रबंधक वकील अहमद की उपस्थिति में आयोजित संगोष्ठी में सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों से एकाग्र मन से शिक्षा ग्रहण करने नशा व अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और सोशल मीडिया का उपयोग शैक्षिक कार्य पर करने की सलाह दी।
सीओ ने बालक और बालिकाओं को साइबर अपराध और मिशन शक्ति से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 1930 और 1090 की मदद लेने की सलाह दी। सीओ ने बालिकाओं को भयमुक्त होकर शिक्षा ग्रहण करने, किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर महिला हेल्पलाइन नंबरों की मदद लेने और सोशल मीडिया से बचने की सलाह दी। सराय चौकी प्रभारी विकास कुमार, राजेंद्र सिंह की उपस्थिति में आयोजित संगोष्ठी में बालक बालिकाओं ने अपनी शंकाओं का समाधान किया। कॉलेज की ओर से मो. हनीफ, अब्दुल नईम, निसार अहमद, अफजाल अहमद सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

नजीबाबाद में छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरुक करते सीओ गजेंद्र पाल सिंह।- फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन