{"_id":"5e6d200b8ebc3ea7f2163a73","slug":"youth-shot-dead-bijnor-news-mrt4736169193","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या
विज्ञापन
किरतपुर में व्यक्ति की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
युवक की गोली मार कर हत्या
किरतपुर(बिजनौर)। रामलीला मैदान के पास एक व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली व्यक्ति के शरीर के आरपार निकल गई। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
किरतपुर के मोहल्ला कमकरान निवासी 35 वर्षीय अनीस उर्फ कालिया शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर से निकला था। शाम करीब साढ़े सात बजे रामलीला मैदान के पास गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकले तो अनीस का शव सड़क पर पड़ा था। अनीस को गोली मारने वाला लोगों के पहुंचने से पहले ही फरार हो चुका था। अनीस के सीने पर गोली मारी गई थी। गोली आरपार हो गई। सरेआम अनीस की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने अनीस की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी। हत्या का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अनीस के परिजनों के मौके पर आने से पहले ही उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मोहल्लेवालों के अनुसार अनीस उर्फ कालिया छोटे मोटे काम करता था। अक्सर काम के लिए वह कश्मीर भी जाता रहता था। मोहल्ले वालों के अनुसार अनीस नशा करने का भी आदी था। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। अभी इस मामले में परिजनों व मोहल्लों वालों से कुछ बात नहीं हुई है। आरोपी को पुलिस जल्दी ही पकड़ लेगी।