फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth murdered on suspicion of immoral relationship, two arrested

Bijnor News: अनैतिक संबंध के शक में युवक की हत्या, दो गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2024 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered on suspicion of immoral relationship, two arrested
हल्दोर में युवक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- शनिवार को गांव बल्दिया के जंगल में नलकूप की हौज में पड़ा मिला था युवक का शव
विज्ञापन

- दो हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मृतक का मोबाइल भी बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

हल्दौर। अनैतिक संबंध के शक में एक युवक की धारदार हथियार से वार करते हुए हत्या कर दी गई। हत्या कर शव को नलकूप की हौज में फेंक दिया। मामले के कुछ ही घंटों के बाद पुलिस ने दो बाल अपचारयों को गिरफ्तार कर लिया।

शनिवार को हल्दौर थाना क्षेत्र में बल्दिया-फड़ियापुर मार्ग पर स्थित एक नलकूप की हौज में रक्तरंजित शव पड़ा मिला। कुछ दूरी पर स्कूटी पड़ी मिली, स्कूटी के आधार पर ही मृतक की पहचान पंकज कुमार (29) निवासी मोहल्ला भूड़ हल्दौर के रूप में हुई। मृतक की मां सुधा नहटौर के एक निजी विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। उसके पति की भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


महिला के अनुसार उसका बेटा पंकज मजदूरी करता था। वह शुक्रवार की शाम सात बजे स्कूटी से गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी संग्राम सिंह और थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मृतक पंकज के चाचा डॉक्टर महेश सैनी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस पड़ताल में जुटी और हत्यारोपियों तक पहुंच गई। मामले में पुलिस ने दो हत्यारोपियों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी नाबालिग है।





शव मिलने के कुछ घंटे बाद ही दो हत्यारोपियों को पकड़ लिया गया। पकड़ में आए एक आरोपी ने अपनी भाभी से अनैतिक संबंध के शक में अपने साथी के साथ मिलकर पंकज की हत्या की थी। मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। - संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी

हल्दोर में युवक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस

हल्दोर में युवक की हत्या के बाद जांच करती पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed