फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजनौर में ढाबा बना रणभूमि: खाने पर विवाद, युवक की पीटकर हत्या, आर्मी जवान घायल, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Thu, 09 Oct 2025 11:13 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 09 Oct 2025 11:13 AM IST
सार

बिजनौर के हल्दौर क्षेत्र में ढाबे पर हुए विवाद में वाजिदपुर निवासी अभिषेक की मौत हो गई। आरोप है कि खतापुर निवासी विक्की ने अभिषेक और आर्मी जवान हिमांशु पर बल्ली से हमला किया। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया।

विज्ञापन
Youth killed during brawl at dhaba in Bijnor, army man among two injured; villagers block highway demanding ac
बिजनौर में जाम लगाते मृतक के परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के हल्दौर क्षेत्र में बुधवार रात एक ढाबे पर खाना खाने गए युवक की मौत हो गई। गांव वाजिदपुर निवासी अभिषेक (24) अपने चचेरे भाई हिमांशु और दोस्त शिवम के साथ खतापुर गांव के ढाबे पर गया था।



विवाद के बाद मारपीट हुई और अभिषेक को गंभीर चोटें आईं। हिमांशु आर्मी में तैनात है और छुट्टी पर घर आया हुआ था। ग्रामीणों में घटना के बाद भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों नें हाईवे जाम कर दिया। वहीं वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2025: इस बार करवाचौथ का कृष्ण और सत्यभामा से खास कनेक्शन, जान लें कब करें पूजा और कब निकलेगा चांद 

Youth killed during brawl at dhaba in Bijnor, army man among two injured; villagers block highway demanding ac
जाम के कारण वाहनों की लगी लंबी लाईन - फोटो : अमर उजाला

ढाबे पर किसी बात को लेकर अभिषेक और ढाबा स्वामी के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि ढाबा मालिक ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली, जिससे माहौल गरम हो गया। 

हिमांशु ने 112 पुलिस को कॉल कर घटना की सूचना दी। इसी बीच मौके पर पहुंचे खतापुर निवासी विक्की ने हमला कर दिया। ढाबे का माहौल देखते ही देखते हिंसक हो गया।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 9 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

Youth killed during brawl at dhaba in Bijnor, army man among two injured; villagers block highway demanding ac
- फोटो : अमर उजाला

हमले में विक्की ने बल्ली से अभिषेक और हिमांशु के सिर पर वार कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। सूचना पाकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को बिजनौर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर अभिषेक को मेरठ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही अभिषेक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Youth killed during brawl at dhaba in Bijnor, army man among two injured; villagers block highway demanding ac
बिजनौर में जाम लगाते मृतक के परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

अभिषेक की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। भाकियू और भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने बालकिशनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया।

ग्रामीण आरोपी के खिलाफ तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हजारों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए। माहौल तनावपूर्ण बन गया।

विज्ञापन
Youth killed during brawl at dhaba in Bijnor, army man among two injured; villagers block highway demanding ac
बिजनौर में जाम लगाते मृतक के परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने उनके ही युवक शिवम को पकड़ लिया था। भीड़ के विरोध करने पर पुलिस को शिवम को छोड़ना पड़ा। ग्रामीणों ने थाने के बाहर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। लोगों ने न्याय और सुरक्षा की मांग दोहराई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed