फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Do not leave a person struggling with mental distress alone

मानसिक परेशानी से जूझ रहे व्यक्ति को अकेला न छोड़ें : डॉ. नितिन

Sat, 12 Sep 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Do not leave a person struggling with mental distress alone
-मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता और अन्य मानसिक समस्याओं को न करें नजर अंदाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने बृहस्पतिवार को राजकीय पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा जरूरतमंदों को समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन कुमार, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट आरुषि दीक्षित, साइकायट्रिक सोशल वर्कर साक्षी सिंह और साइकायट्रिक नर्स राहुल कुमार ने उपस्थित पाठकों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कहा कि मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता और अन्य मानसिक समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय रहते परामर्श और उपचार मिलने से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार संभव है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने आत्महत्या की रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मानसिक परेशानी से जूझ रहे व्यक्ति को अकेला न छोड़ें। उसकी बात धैर्यपूर्वक सुनें और जरूरत पड़ने पर उसे मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लेने के लिए प्रेरित करें। कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। समय पर मिलने वाली सहायता किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में पुस्तकालय अध्यक्ष अनन्शु माहेश्वरी ने जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान गगन कुमार, सचिन कुमार, तनवीर, जाह्नवी, लोकेन्द्र, इशिका, रोहन, जतिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed