{"_id":"6aa45a4eca936abdfe0d0521","slug":"three-volunteers-from-gurdwara-akalgarh-sahib-killed-in-a-road-accident-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-189936-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के तीन सेवादारों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के तीन सेवादारों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मरने वाले गगनदीप का फाइल फोटो।
- हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर नजीबाबाद के पास सरवनपुर तिराहे पर हुआ हादसा
- हाईवे किनारे गाड़ी खड़ी कर सड़क पर बैठकर खाना खा रहे थे तीनों सेवादार, दो किशोर सेवादार बाल-बाल बचे
- तेज रफ्तार कार ने खाना खा रहे सेवादारों को मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद/जलालाबाद (बिजनौर)। गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब फिरोजपुर के सेवादार गगनदीप (24), मनदीप (25) और अरसदीप (29) को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो किशोर सेवादार बाल-बाल बचे। यह हादसा हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर सरवनपुर तिराहे के पास बृहस्पतिवार की रात 12:40 बजे हुआ।
बृहस्पतिवार को गगनदीप निवासी गांव उरदन पटियाला, मनदीप पुत्र नाल सिंह निवासी गांव पीपली जट फिरोजपुर और अरसदीप निवासी गांव तलबंडी फिरोजपुर, पीलीभीत से दो घोड़े खरीदकर पिकअप गाड़ी में सवार होकर पंजाब के लिए निकले। दोपहर के वक्त मनदीप अपने दोनों साथियों के साथ बहन बिंदर कौर पत्नी परमजीत निवासी रुद्रपुर पहुंच गया। शाम के वक्त मनदीप ने अपने भांजे प्रिंस (11) और सन्नी (12) को भी साथ लिया और पंजाब के निकल पड़ा।
रात में 12:40 बजे इन्होंने अपनी पिकअप गाड़ी सरवनपुर तिराहे के पास रोक ली और सड़क किनारे बैठकर खाना खाने लगे। इसी बीच कोतवाली की ओर आ रही कार ने तीनों को रौंद दिया। हादसे में गगनदीप, मनदीप और अरसदीप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रिंस और सन्नी बाल-बाल बचे। सीओ सुनील कुमार सिंह और एएसपी सिटी डॉ. केजी सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक सिटी डॉ. केजी सिंह ने बताया तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
- आपस में मौसेरे भाई थे तीनों युवक
उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि उनका साला मनदीप और गगनदीप तथा अरसदीप आपस में तीनों मौसेरे भाई थे। मनदीप की शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी, जोकि चार माह की बच्ची और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है।
- गुरुद्वारा में करते थे सेवादारी
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे जत्थेदार सिंह साहिब बाबा परगट सिंह फिरोजपुरिया ने बताया कि गगनदीप, मनदीप और अरसदीप तीनों अकालगढ़ साहिब गुरुद्वारा फिरोजपुर में सेवादारी करते थे। अब सेवादारी के साथ-साथ खेती भी करने लगे थे। तीनों को घोड़ा रखने का शौक था, जिसके चलते दो घोड़े खरीदकर ला रहे थे। बताया कि मनदीप का भांजा प्रिंस और प्रिंस का चचेरा भाई सन्नी पुत्र दिलेर सिंह निवासी रुद्रपुर भी अब फिरोजपुर गुरुद्वारा में सेवादारी करने के लिए इनके साथ पंजाब जा रहे थे।