{"_id":"5e516ace8ebc3ef3e7757820","slug":"youth-killed-by-putting-nazibabad-news-mrt470326784","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्शनगर में फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्शनगर में फांसी लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या
विज्ञापन
आदर्शनगर में फांसी लगाकर युवक ने जान दी
नजीबाबाद। आदर्शनगर में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
आदर्शनगर गली नंबर-तीन (ए) में धीरज कुमार (30) पत्नी व बच्चों के साथ अपने निजी मकान में रह रहा था। शनिवार को धीरज का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर एसएसआई सिमरजीत कौर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। एसएसआई का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में गृहकलह के चलते आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर पत्नी सहित परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। मूलरूप से मायापुरी गांव निवासी धीरज पत्नी-दो बच्चों के साथ कई वर्षों से आदर्शनगर में रहता था और खेतीबाड़ी के काम से मायापुरी जाया करता था।