{"_id":"668a25863121d81494096b67","slug":"youth-had-a-dispute-with-his-in-laws-son-in-law-died-due-to-beating-in-bijnor-2024-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder: बिजनौर में दामाद और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच खूनी संघर्ष, पिटाई से दामाद ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: बिजनौर में दामाद और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच खूनी संघर्ष, पिटाई से दामाद ने तोड़ा दम
Sun, 07 Jul 2024 12:00 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:00 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के धामपुर जिले में दामाद की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी परिवार ने तहरीर नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार, धामपुर थाना इलाके के गांव सेढ़ा में ससुराल वालों और दामाद के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में 30 वर्षीय दामाद फैसल पुत्र आसम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की ओर से अभी घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस ने बताया कि सेढ़ा गांव निवासी आसम के 32 वर्षीय पुत्र फैसल ने चार साल पहले अपने ही गांव में घर के पास स्थित एक शख्स की बेटी के साथ शादी की थी।
विज्ञापन
दोनों गांव में रह रहे थे। बताया गया कि फैसल नशे का आदी था। आए दिन अपनी पत्नी और ससुराल वालों से झगड़ा करता रहता था। शनिवार देर रात फैसल और उसके ससुराल वालों में झगड़ा हो गया। झगड़े में फैसल गंभीर रूप से घायल हो गया।

गांव के लोगों ने घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को धामपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।