{"_id":"6a46bd61a91bf702320fd845","slug":"youth-from-jogipura-dies-after-being-struck-by-lightning-in-moradabad-bijnor-news-c-27-1-bij1007-183920-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मुरादाबाद में बिजली गिरने से जोगीपुरा के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मुरादाबाद में बिजली गिरने से जोगीपुरा के युवक की मौत
Fri, 03 Jul 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़। थाना क्षेत्र के गांव जोगीपुरा निवासी संतराम (26) पुत्र हरि सिंह व एक अन्य महिला की मुरादाबाद के गांव मैनाठेर में खेत में धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से मौत हो गई। तीन अन्य लोग झुलस गए।
गांव जोगीपुर निवासी संतराम उर्फ सत्तू (32) पुत्र हरि सिंह अपने मौसा के गांव मैनाठेर मुरादाबाद में चार अन्य साथियों के साथ धान की रोपाई कर रहा था। इस बीच मौसम बिगड़ गया और बारिश होने लगी। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ खेत में बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से संतराम सहित सभी लोग झुलस गए। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने संतराम को मृत घोषित कर दिया गया।
उपचार के दौरान झुलसी एक अन्य स्थानीय महिला विनीता ने भी दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार की देर शाम गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संतराम विवाहित था और मजदूरी करता था।