{"_id":"695c0e9f39d834231609bfce","slug":"youth-faints-after-accident-bike-and-money-stolen-bijnor-news-c-27-1-bij1007-169190-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दुर्घटना के बाद बेहोश हुआ युवक, बाइक और रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दुर्घटना के बाद बेहोश हुआ युवक, बाइक और रुपये चोरी
विज्ञापन
बिलाई मिल से लौटते समय ट्रैक्टर की टक्कर से गिरी बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। गांव इनामपुरा नहर की पुलिया के पास रविवार देर शाम करीब 10 बजे पीछे से आए ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार गांव कूकड़ा इस्लामपुर निवासी अरुण कुमार घायल हो गया। वह करीब दो घंटे तक बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा रहा। इस दौरान कोई उसकी बाइक और जेब से दो हजार रुपये चोरी कर ले गया।
अरुण कुमार बिलाई चीनी मिल में कर्मचारी है। परिजनों के अनुसार वह मिल से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरुण सड़क पर गिर गया और करीब दो घंटे तक बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित का आरोप है कि होश में आने पर उसकी बाइक मौके से गायब थी, वहीं उसकी जेब में रखे करीब दो हजार रुपये भी निकाल लिए गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।