फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth drowns in Ramganga river while fishing, search continues

Bijnor News: मछली पकड़ते हुए रामगंगा नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

Sun, 17 Sep 2023 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns in Ramganga river while fishing, search continues
अफजलगढ़। मछली पकड़ने के लिए रामगंगा के तट पर गया युवक नदी में डूब गया, जिसकी शनिवार को दिनभर गोताखोर तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। उधर चारा लाते हुए डूबे युवक की खोजबीन में लगातार दूसरे दिन भी गोताखोर लगे रहे।
विज्ञापन

गांव भज्जावाला निवासी राम सिंह (40) पुत्र जगदीश अपने साथी गजेन्द्र सिंह के शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे रामगंगा नदी किनारे मछली पकड़ने के लिए गया था। मछली पकड़ते हुए वह रामगंगा नदी में डूब गया। परिवार वालों को इसकी खबर तब लगी, जब उसका साथी देर शाम गांव में पहुंचा। शनिवार को दिनभर रामगंगा में डूबे राम सिंह की तलाश होती रही। दूसरी ओर गांव जयनगर में रामगंगा नदी के पार से खेत से चारा लेने गए नदी में डूबे युवक का 30 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed