फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth dies in road accident, two injured

युवक की मौत, दो घायल

Sat, 22 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, two injured
सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

हल्दौर। गांव धर्मपुरा के निकट अचानक ट्रक द्वारा ब्रेक लग जाने से पीछे आ रही पिकअप वाहन की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को करीब दो लाख रुपये की नकदी मिली। पुलिस ने मृतक के परिजनों को थाने बुलाकर नकदी उनके परिजनों को सौंप दी।

गांव धर्मपुरा के निकट करीब तीन दिन पूर्व जनपद सहारनपुर के थाना कोतवाली देहात के गांव शेखपुरा कदीम निवासी आस मोहम्मद (30) अपने साथी सब्बन व इमाम के साथ पिकअप से नूरपुर की ओर अपने घर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक सामने जा रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे उसके पीछे आ रही पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें उक्त तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बिजनौर भेजा। जहां उपचार के दौरान आस मोहम्मद की मौत हो गई। परिजनों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतक की मां हमीदा ने पुलिस को फोन पर बताया कि उसके मृतक पुत्र आस मोहम्मद की पिकअप में करीब दो लाख रुपये होने की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस को तलाशी के दौरान पिकअप में करीब एक लाख अस्सी हजार रुपये एक पॉलिथीन में रखे मिले। पुलिस ने वीडियो ग्राफी कराई और महिला को थाने बुलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने मृतक आस मोहम्मद की मां हमीदा को शुक्रवार को थाने बुलाकर उक्त रकम को सौंप दिया। पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed